back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bhool Bhulaiyaa: एक बार फिर लोगों को डराने को तैयार है मंजुलिका, कार्तिक आर्यन के कॉमेडी से भरपूर होगी फिल्म

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 का टीज़र आज रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर में जहां एक तरफ मंजुलिका का डर देखने को मिल रहा है तो वहीं दुसरी तरफ कार्तिक की भरपूर कॉमेडी भी दर्शकों को देखने को मिली है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज।कार्तिक आर्यन की कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। वहीं इसी बीच फिल्म का दमदार टीज़र भी रिलीज़ हो गया है। टीज़र में मंजुलिका अपना सिंघासन लेने वापस आयी है. टीज़र कॉमेडी और हॉरर दोनों से भरा हुआ है।

पिछले 2 पार्ट की तरह इस बार भी विद्या बालन मंजुलिका के किरदार में नज़र आएगी तो वहीं कार्तिक आर्यन रूह बाबा बने दिखाई पड़ेगे। बता दें कि रूह बाबा भूतों को नहीं मानते है और टीज़र में कहते सुनाई देते है कि बेवकूफ है वो जो भूतों को मानते है। वहीं जब कभी भूत उनके सामने आ जाता है तो उनकी हवा टाइट भी हो जाती है।

कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया फिल्म का पोस्टर 

टीज़र के रिलीज़ से पहले मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया था। जिसे कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘दरवाजा खुलेगा… इस दिवाली , भूलभुलैया 3’। पोस्टर में एक बार फिर से वो जगह दिखाई दें रहीं है जहां मंजुलिका की आत्मा महल के एक कमरे में कैद है। फिल्म का पोस्टर और टीज़र देखने के बाद लोग अभी से इस फिल्म की प्री-बुकिंग की डिमांड करने हैं।

दिवाली पर रिलीज़ होगी फिल्म भूल भुलैया 3 

बता दें कि अनीस बज्मी के निर्देशन में बनीं फिल्म भूल भुलैया 3 दिवाली के मौके पर रिलीज़ होगी। फिल्म में विद्या बालन और कार्तिक आर्यन के अलावा तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और राजपाल यादव भी मौजूद है। वहीं भूल भुलैया 3 के अलावा इस दिन अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन भी रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर खान ,रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार ,टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कई बड़े स्टार्स भी शामिल है । 

हमारे साथ वॉट्सऐप पर भी जुड़ें –

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵