back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Om Puri Birth Anniversary: बॉलीवुड ही नही हॉलीवुड की फिल्में भी कर चुके है ओम पुरी, किस्सा सुन भर आएंगी आखें

बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी की फिल्मों को लोग आज भी पंसद करते है। अभिनेता न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड की फिल्में भी कर चुके है। साल 1990 में पद्मश्री से सम्मानित भी किया गया था।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। ओम पुरी भारतीय सिनेमा के दमदार अभिनेता रह चुके हैं। अभिनय और संवाद शैली के लिए पहचाने जाने वाले ओम पुरी की आज जयंती हैं। ओम पुरी की फिल्में लगभग तीन दर्शकों तक लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं। ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर, 1950 को अंबाला में हुआ था। अभिनेता ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव का सामना खुद किया है। ओम पुरी के किस्से ऐसे हैं जिसे सुनकर शायद आपकी आखें भर आएंगी। आज उनकी जयंती पर उनको याद करते हुए हम आपकों उनके जीवन से जुड़े किस्से सुनाएंगे।

चोरी के आरोप में पिता को जाना पड़ा जेल 

ओम पुरी के पिता रेलवे में कर्मचारी थें। नौकरी के दौरान उनपर सिंमेट चोरी का आरोप लगा था जिसके कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। पिता के जेल जाने की वजह से ओम पुरी का घर आर्थिक रूप से पिछड़ गया और उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई। खराब स्थिति की वजह से उनके बड़े भाई वेद प्रकाश पुरी ने रेलवे में कुली का काम शुरू कर दिया था। ओम पुरी ने भी घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए हाथ बंटाने का फैसला किया। 

होटल में झूठे बर्तन धोया करते थे

ओम पुरी ने अपने जीवन में बहुत मेहनत करने के बाद अपना नाम कमाया हैं। एक समय ऐसा भी था जब आर्थिक तंगी के कारण ओम पुरी ने होटल में झूठे बर्तन धोया करते थें। आपकों बता दें पिता के जेल जाने के बाद और उनके बड़े भाई को कुली का काम करने के बाद उन्होंने होटल में बर्तन धोना शुरू कर दिया था। इसके अलावा ओम पुरी अपना बड़े भाई के साथ रेलवे ट्रैक से कोयला बीनकर भी लाते थें। यह सब काम करते हुए उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी। हायर एजुक्येशन के लिए वह अपनी नानी के घर चले गए और वही रहने लगें। 

नसरुद्दीन शाह के कहने पर एक्टिंग स्कूल में लिया एडमिशन 

अपनी हायर एजुक्येशन के दौरान उनकी रूची अभिनय की ओर बढ़ने लगी और वो नाटकों मे हिस्सा लेने लगे। इस दौरान उनकी मुलाकात पंजाबी शिएटर के पिता के नाम से जाने वाले हरपाल तिवाना से हुई। इसके बाद अभिनेता ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, दिल्ली में अभिनय सीखा। यहां उनकी मुलाकात नसीरुद्दीन शाह से हुई और उन्होंने ओम पुरी को पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में दाखिल लेने की सलाह दी उनके कहने पर ओम पुरी ने वहां दाखिला लिया। एक बार ओम पुरी ने बताया था कि वहां एडमिशन लेने के बाद उनके पास पहनने के लिए एक अच्छी शर्ट तक नहीं थीं। 

बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड की फिल्में भी कर चुके है

ओम पुरी ने लगभग बॉलीवुड में 200 फिल्मों में अपना अभिनय दिखा चुके हैं। भारतीय सिनेमा में उनके योदान के कारण साल 1990 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। आपकों शायद ही पता होगा कि ओम पुरी बालीवुड ही नहीं हॉलीवुड मूवीज में भी काम कर चुके हैं। जिसमें माइ सन द फैनेटिक, द पैरोल ऑफिसर, ईस्ट इज ईस्ट, सिटी ऑफ जॉय, द घोस्ट एंड डार्कनेस, चार्ली विल्सन वार और वोल्फ जैसी फिल्में शामिल हैं। 6 जनवरी 2017 में दिल को दौरा पड़ने की वजह से ओम पुरी की 66 साल की उम्र में निधन हो गया। 

Advertisementspot_img

Also Read:

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस समय अपनी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' में...
spot_img

Latest Stories

Allu Arjun के जामंदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵