back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहली फिल्म में शशि कपूर से पूनम ढिल्लों को मिला था थप्पड़, 15 साल की उम्र में दिए बोल्ड सीन

महज 15 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली और फिर बॉलीवुड में सबको अपने हुस्न का दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री पूनम ढिल्लों आज अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 80 के दशक की जानी – मानी अभिनेत्री पूनम ढिल्लों आज अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं। पूनम ढिल्लों अपनी दिलकश अदाओं से लाखों लोगों का दिल जीत लेती थीं। 18 अप्रैल, 1962 में उत्तर प्रदेश के कानपुर में पूनम का जन्म हुआ। चलिए जानते हैं अभिनेत्री के जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

15 साल की उम्र में जीत था मिस इंडिया कि खिताब

अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने महज 15 साल की उम्र में ही मिस इंडिसा का खिताब अपने नाम कर लिया था। पूनम ढिल्लों को एक्टिंग में जरा भी दिलचस्पी नहीं थीं, वो हमेशा से पढ़ाई में काफी अच्छी थीं इसलिए वो बचपन से डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

जब शशि कपूर ने जड़ा जोरदार थप्पड़

पूनम ढिल्लों को लेकर बहुत से किस्से हैं, जिसमें से शशि कपूर वाला किस्सा काफी हैरान करने वाला है। पूनम ढिल्लों यश चोपड़ा की फिल्म की शूटिंग कर रही थी, इस फिल्म में हीरो थे शशि कपूर। फिल्म का एक सीन था, जहां शशि कपूर को पूनम को थप्पड़ मारना था। जैसे ही यश चोपड़ा ने एक्शन बोला वैसे ही शशि ने पूनम को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद पूनम काफी हैरान रह गईं थीं।

15 साल की उम्र में दिए बोल्ड सीन

पूनम देखने में काफी खूबसूरती थीं उनकीं खूबसूरती पर फिदा होकर डायरेक्टर यश चोपड़ा ने तुरंत अपनी फिल्म त्रिशूल का ऑफर उन्हें दे दिया। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इतना बड़ा ऑफर मिलने के बाद भी पूनम ने इस फिल्म में काम करने को लेकर अपनी शर्त रख दी। दरअसल, पूनम बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छी थीं, ऐसे में जब उन्हें काम में काम करने का मौका मिला तो उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि वह स्कूल की छुट्टियों के दौरान ही शूटिंग कर सकती हैं। बता दें कि इस फिल्म में पूनम ढिल्लों ने जमकर बोल्ड सीन किए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो...
spot_img

Latest Stories

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...