back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Brahmastra 2: फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 में रणवीर सिंह की एंट्री! रणबीर कपूर के अपोजिट निभाएंगे किरदार

Ranveer Singh In Brahmastra 2: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के दूसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के दूसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। ‘ब्रह्मास्त्र 2’ (Brahmastra 2) में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) नजर आ सकते हैं। रणबीर की ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में रणवीर सिंह अहम भूमिका निभा सकते हैं। वैसे, मेकर्स की ओर से पुष्टि की गई है। दरअसल, ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर उर्फ शिवा के पिता ‘देव’ को लेकर चर्चा हुई थी। पहली फिल्म में देव का कैरेक्टर नजर नहीं आया था। अब दूसरे भाग में यह किरदार सामने आ सकता है। हालांकि इस किरदार के लिए कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। इनमें ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), कन्नड़ स्टार यश (Yash) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) शामिल हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा कि निर्देशक अयान मुखर्जी ने ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में देव के किरदार के लिए रणवीर को चुना है।

2022 में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म थी Brahmastra

‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2’ में रणबीर को शिवा और आलिया भट्ट को ईशा के किरदार में देखा गया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी थे। फिल्म में जबरदस्त VFX का इस्तेमाल हुआ था। अयान मुखर्जी (Ayan Mukherjee) की इस फिल्म ने 2022 में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें: www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵