back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Brahmastra 2: रणबीर और आलिया के फैंस का इंतजार खत्म, ‘ब्रह्मास्त्र’ के सीक्वेल का दमदार प्रोमो आउट

Brahmastra 2 Promo: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र को रिलीज हुए आज एक साल हो गया है। डायरेक्टर अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा की परिभाषा को बदल दिया था ।

नई दिल्ली, रफ्तार। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र को रिलीज हुए आज एक साल हो गया है। डायरेक्टर अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा की परिभाषा को बदल दिया था । बेहतरीन वीएफएक्स, स्टोरी कॉन्सेप्ट के दम रणबीर की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी । ऐसे में ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज के एक साल पूरा होने पर डायरेक्टर अयान ने इस मूवी की सीक्वेल ‘ब्रह्मास्त्र-पार्ट 2 देव’ का एनिमेटेड प्रोमो शेयर किया है।

जलाअस्त्र और अग्निअस्त्र के बीच घमासान दिखा

अयान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘ब्रह्मास्त्र 2′ का लेटेस्ट एनिमेटेड प्रोमो शेयर किया है। आप प्रोमो में देख सकते हैं कि देव, जलाअस्त्र और अग्निअस्त्र के बीच घमासान होता दिख रहा है। ब्रह्मास्त्र-पार्ट 2 देव’ के इस प्रोमो का कैप्शन है- अर्ली कॉन्सेप्ट के आधार पर कला कार्य के माध्यम से ब्रह्मास्त्र-भाग दो देव का ये प्रोमो हाजिर है। मैं कई महीनों से लगातार इस फिल्म के पार्ट 2 और 3 की कहानी और विजन पर काम कर रहा हूं।

2023 के दिसंबर में रिलीज होगी फिल्म

ब्रह्मास्त्र की टीम को इस खास दिन पर कुछ शेयर करने का मन किया तो ये कुछ स्पेशल शेयर किया। ऐसे अयान मुखर्जी ने ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ के इस टीजर प्रोमो को शेयर करते हुए अनुभव साझा किया है। ‘ब्रह्मास्त्र 2’ का प्रोमो शेयर आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लिए बढ़ गई है। अब हर कोई इसकी रिलीज का इंतजार कर रहा है। हालांकि फिल्म की रिलीज में काफी वक्त लगेगा। अयान इसकी जानकारी पहले ही दे चुके हैं। ‘ब्रह्मास्त्र-पार्ट 2 देव’ को 2026 दिसंबर में रिलीज किया जाएगा। इसके एक साल बाद इस फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट रिलीज होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित अदाकाराओं में से एक हैं। एक्ट्रेस ने कम समय में अपनी खास पहचान बनाई है।...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...