back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sanya Malhotra ने कहा किंग खान के साथ काम करना मेरे लिए ‘एक ड्रीम रोल’

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ​​अपनी अगामी फिल्म 'कटहल' को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। ये फिल्म 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सान्या के लिए 2023 बहुत बड़ा साल होने वाला है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ​​अपनी अगामी फिल्म ‘कटहल’ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। ये फिल्म 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सान्या के लिए 2023 बहुत बड़ा साल होने वाला है। इस साल वो ‘कटहल, जवान और सैम बहादुर’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। सान्या ने जवान में बॉलीवुड के किंग खान के साथ स्क्रीन शेयर किया है। सानिया ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

शाहरुख खान के साथ शुरू से काम करना चाहती थीं
सान्या ने कहा कि जवान फिल्म के रिलीज की अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। उन्होंने आगे कहा कि मैं शाहरुख खान के साथ शुरू से काम करना चाहती थीं और ये पूरा होना किसी सपने के जैसा है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए ये “एक ड्रीम रोल और एक ड्रीम फिल्म थी।”

सान्या फिल्मों की शूटिंग में है व्यस्त
सान्या के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो इस समय उनके पास शानदार फिल्म कलेक्शन है। वह हरमन बावेजा, मेघना गुलजार और विक्की कौशल के साथ आने वाले फिल्म प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। बता दें कि सान्या दंगल, पगलेट, मीनाक्षी सुंदरेशवर, लूडो, हिट जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सान्या आयुष्मान खुराना के साथ ‘बधाई हो’ में दिखाई दी थीं। जिसे दर्शकों के द्वारा काफी पसंद किया गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां...
spot_img

Latest Stories

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵