back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

The Kerala Story के डायरेक्टर Sudipto Sen ने फिल्म बस्तर का पोस्टर किया जारी

सनसाईन पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस की नक्सलवाद पर आधारित फिल्म बस्तर का पोस्टर जारी किया गया है। द केरला स्टोरी फिल्म के निर्माता विपुल शाह और डायरेक्टर सुदीप्तो सेन 2024 में ये फिल्म लेकर आ रहे हैं।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। सनसाईन पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस की नक्सलवाद पर आधारित फिल्म बस्तर का पोस्टर जारी किया है। द केरला स्टोरी फिल्म बनाने वाले निर्माता विपुल शाह और डायरेक्टर सुदीप्तो सेन नक्सलवाद पर आधारित फिल्म को लेकर काम शुरू कर दिया है। फिल्म का नाम बस्तर रखा गया है। हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म द केरला स्टोरी के निर्माता अब नक्सलवाद पर आधारित फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार फिल्म के कुछ दृश्यों का फिल्मांकन बस्तर में किया जा सकता है। प्रोडक्शन कंपनी सनसाईन पिक्चर्स द्वारा सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया है। फिल्म के पोस्टर में जंगल, धुंआ, नक्सल झंडा और रायफल नजर आ रहा है। फिल्म के पोस्टर की टैग लाइन पर लिखा गया है कि छिपा हुआ सच, जो देश में तूफान लेकर आएगा।

नक्सलवाद पर बन रहीं फिल्म

पोस्टर में ही फिल्म की रिलीज की तारीख 05 अप्रैल 2024 लिखी गई है। हालांकि इस फिल्म में कौन-कौन से फिल्म स्टार होंगे, अभी यह तय नहीं हुआ है। निर्माता विपुल शाह की पिछली फिल्म द केरल स्टोरी ने विरोध के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। ऐसे में नक्सलवाद पर आने वाली फिल्म बस्तर को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। पहली बार कोई बड़ी प्रोडक्शन कंपनी नक्सलवाद पर फिल्म बना रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...