back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

’72 Hoorain’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिल्म के ट्रेलर ने मचाया बवाल, भड़के कट्टरपंथी

'द केरला स्टोरी' के बाद एक और फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। धर्मांतरण, आतंकवाद और निर्दोष लोगों के ब्रेनवॉश पर बनी फिल्म '72 हूरें' के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने पास करने से साफ इनकार कर दिया है।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। ‘द केरला स्टोरी’ के बाद एक और फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। धर्मांतरण, आतंकवाद और निर्दोष लोगों के ब्रेनवॉश पर बनी फिल्म ’72 हूरें’ के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने पास करने से साफ इनकार कर दिया है। इसके बावजूद फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कटा पैर

फिल्म के सह-निर्माता अशोक पंडित ने भी सीबीएफसी के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा हैं कि ‘हमने एक शव के पैर दिखाए हैं, जिसे सीबीएफसी ने हटाने को कहा है। कुरान का संदर्भ हटाने को कहा गया है। पशु कल्याण के लिए कुछ चीजें हैं, लेकिन वे महत्वपूर्ण नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म है। आपने फिल्म को लेकर सेंसर सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। वहीं ये सीन ट्रेलर में हैं तो आप ट्रेलर को कैसे रिजेक्ट कर सकते हैं? हम ट्रेलर को डिजिटली रिलीज करेंगे।’ पहले हम इसे पीवीआर में रिलीज करने वाले थे, लेकिन अब हम इसे अंधेरी के एक क्लब में रिलीज करने जा रहे हैं।

प्रसून जोशी है जिम्मेदार

सीबीएफसी के फैसले पर नाराजगी जताते हुए अशोक पंडित ने कहा कि ‘वहां बैठे ये कौन लोग हैं? यह बहुत ही गंभीर मामला है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म के ट्रेलर को प्रमाणन देने से इनकार करने के इस फैसले के लिए सीबीएफसी के सभी अधिकारी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म ने IFFI में भारतीय पैनोरमा श्रेणी में पुरस्कार भी जीता है। आप उस फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट को कैसे नकार सकते हैं? सेंसर बोर्ड में कुछ गड़बड़ है और इसके लिए प्रसून जोशी जिम्मेदार हैं।’ उन्होंने कहा कि सीबीएफसी ने पहले ही फिल्म को मंजूरी दे दी थीं, लेकिन अब ट्रेलर को खारिज कर दिया है। इससे फिल्म मेकर्स को बड़ा झटका लगा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां...
spot_img

Latest Stories

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...