back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कनाडा में कैफे पर हुए हमले के बाद कपिल शर्मा ने तोड़ी चुप्‍पी, तस्‍वीर शेयर कर कहा- हम आपके शुक्रगुजार…

कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर गोलाबारी की गई थी, जिसके बाद कॉमेडियन ने इस मामले को लेकर आ चुप्‍पी तोड़ी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय कॉमेडियन कपिल शर्मा के हाल ही के दिनो में कनाडा स्थित उनके कैफे पर गोलाबारी की घटना सामने आई थी। कॉमेडियन ने इस मामले को लेकर आ चुप्‍पी तोड़ी है। हमले के बाद उनका कैफे दोबारा खुल गया है। कनाडा में स्थित उनके कैफे का नाम ‘कैप्स कैफे’ (Caps Cafe) है। बीते दिनों उस कैफे पर एक गोलाबारी की घटना सामने आई थी, जिसने हर किसी को चौंका दिया था। 

View this post on Instagram

हालांकि, कॉमेडियन ने 20 जुलाई को सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिए जानकार दी थी कि उनका कैफे दोबार खुल गया है। कैफे पर हमले के कुछ दिनों बाद अब कपिल शर्मा ने कुछ वीडियो और तस्‍वीरें शेयर किए है, जिनमें कनाडा के पुलिस जवान और कुछ अधिकारी उनके कैफे में स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेते दिख रहे हैं। इसके अलावा, कॉमेडियन ने गोलीबारी घटना पर भी पहली बार कुछ प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं।

कैफे में भोजन करते दिखें पुलिस अधिकारी 

कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कनाडा के सरे शहर के पुलिस अधिकारी कॉमेडियन के कैफे में पहुंचे है और वे यहां पर सभी स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चख लुफ्त उठा हरे है। ये कनाडाई अधिकारी मुस्कुराते हुए आपस में बातें करते नजर आ रहे हैं। 

कैफे पर हमले के बाद कपिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

कॉमेडियन कपिल शर्मा के उनके कैफे पर हुए गोलाबारी की घटना के बाद कॉमेडियन और एक्‍टर ने चुप्‍पी तोड़ी है। उन्‍होने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो को शेयर किया है। और उस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘मेयर ब्रेंडा और कनाडा के सरे शहर के सभी पुलिस अधिकारी आप सभी हमारे कैफे में आए और अपना प्यार और समर्थन दिया, इसके लिए धन्यवाद। हम लोग साथ मिलकर हिंसा के खिलाफ लड़ सकते हैं। हम आपके शुक्रगुजार हैं।’

कब हुई थी घटना?

बता दें कि, कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने कनाडा में एक कैफे खोला है, जिसका नाक कैप्स कैफे रखा गया है। इसके कुछ ही दिन बाद इस पर हमला हुआ। पुलिस के मुताबिक, 10 जुलाई को, सरे स्थित ‘कैप्स कैफे’ के बाहर सुबह 1:50 बजे (स्थानीय समयानुसार) गोलाबारी की गई। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के समय कुछ कर्मचारी रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद थे। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...