नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मॉनसून में अपने पार्टनर के साथ किसी बेहतरीन जगह पर जाने का बेहतरीन मौसम माना जाता है, इस मौसम में कपल्स कई खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं, ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ किसी बेहतरीन जगह पर घूमने की सोच रहे हैं तो, आपको कुछ सीक्रेट और रोमांटिक जगहों के बारे में बताएंगे जो आपकी इस ट्रिप को यादगार बना सकती हैं। आइए जानते है खूबसूरत प्लेसेस के बारे में।
आपकी इस ट्रिप को यादगार बना सकती हैं
मॉनसून कपल्स के लिए बेहतरीन मौसम माना जाता है जहां आप यहां कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी एक साथ कर सकते है आपको कुछ सीक्रेट और रोमांटिक जगहों के बारे में बताएंगे जो आपकी इस ट्रिप को यादगार बना सकती हैं।
कसोल
कपल्स के घूमने के लिए हिमाचल का कसोल बेहतरीन और रोमांटिक हिल स्टेशन है, यह अपनी शांत और सुकून भरी वादियों के लिए फेमस है। यहां के गर्म पानी के झरने आकर्षण का केंद्र हैं।
मुन्नार
दक्षिण भारत काकेरल का मुन्नार कपल्स के लिए बेस्ट हिल स्टेशन माना जाता है, यहा के बागानों, झरनों और हरे-भरे नजारों के लिए फेमस है। यहां क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के साथ ही आप टी एस्टेट्स में घूम सकते हैं, बोटिंग कर सकते हैं।
कोडईकनाल
तमिलनाडु का बेहद खूबसूरत कोडईकनाल इसे ‘पहाड़ी स्टेशनों की राजकुमारी’ कहा जाता है. यहां आप झीलों, झरनों और घने जंगलों के खूबसूरत और आकर्षक नजारे देख सकते है। यहां आप बोटिंग, साइकिलिंग और नेचर वॉक भी कर सकते है।
लोनावाला और खंडाला
महाराष्ट्र का लोनावाला और खंडाला हिल स्टेशन कपल्स के लिए ट्रेकिंग के साथ कई एक्टिविटीज का साथ में लाभ उठाने का मौका देता है, मुंबई और पुणे के करीब स्थित ये हिल स्टेशन अपनी हरियाली, झरनों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है।
गोवा
कपल्स के लिए गोवा तो एकदम परफेक्ट है जहां आप पार्टियों के लिए नहीं बल्कि शांत और सुकून वाले बीच के लिए भी अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम एंजॉय कर सकते हैं।




