back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pushpa 2 का टीजर फायर है फायर, आउट होते ही अल्लू अर्जुन के नए लुक ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

आज आलू अर्जुन अपना जन्मदिन मन रहे हैं और इस खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म 'पुष्पा 2' का टीजर रिलीज कर दिया है। जिसमें एक्टर का एक अलग अंदाज़ नजर आ रह हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा-2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। अल्लू अर्जुन के 42 वें जन्मदिन के मौके पर आज ‘पुष्पा-2’ का टीजर आउट रिलीज कर दिया गया है। टीजर में अल्लू अर्जुन का स्वैग एकदम अलग देखा जा सकता हैं।

पुष्पा-2’ का टीजर

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा-2’ टीजर के जरिये दर्शकों का ध्यान खींच रही है। ‘पुष्पा’ का एक्शन अवतार पैरों में घंटियां, आंखों में अग्नि, हाथ में त्रिशूल और अर्धनारी वाली महिला के लुक में देखा जा सकता है। वहीं ,इस टीजर में कोई डायलॉग तो नहीं है लेकिन आलू अर्जुन का पहनावा और उनका अंदाज लोगो को अपनी और खींच रहा हैं। ‘पुष्पा-2’ का टीजर देखने के बाद फैंस कह रहे हैं ‘फूल नहीं फायर है’। अल्लू अर्जुन हाथ में त्रिशूल और शंख लिए तांडव करते नजर आ रहे हैं।

अल्लू अर्जुन ने शेयर किया टीजर पोस्टर

अल्लू अर्जुन आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया के जरिए अल्लू अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। टीजर रिलीज से पहले एक पोस्टर शेयर किया गया था। अल्लू अर्जुन के हाथ में कुल्हाड़ी थी। वह ‘पुष्प’ स्टाइल में सिंहासन पर बैठे नजर आए। टीजर रिलीज होते ही एक्टर ने एक और पोस्ट शेयर किया जो टीजर के लुक का था। पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने कहा ”मैं जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं! मेरा दिल कृतज्ञता से भरा है। कृपया इस टीज़र को धन्यवाद कहने के मेरे तरीके के रूप में लें”

बड़े बजट की फिल्मों में शामिल होगी पुष्पा 2

फिल्म ‘पुष्पा-2’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी। यह फिल्म 500 करोड़ के बजट पर तैयार की गई है। ‘पुष्पा-2’ भारत की बड़े बजट की फिल्मों में शामिल होने जा रही है। अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कलेक्शन करेगी। रश्मिका मंदाना, अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। साथ ही फहद फासिल विलेन के किरदार में नजर आएंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- दिल देहला देगी विक्रांत मेसी के फिल्म की कहानी, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

विजय देवरकोंडा और रश्मिका की शादी ने खींचा सबका ध्यान, एक्टर का पहनावा देख फैंस हुए हैरान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी कई दिनों से सुर्खियों में छाई हुई हैहैं। लोग इस दिन का बड़ी...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...