back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुई Amitabh Bachchan की एंजियोप्लास्टी, जानें अब कैसी है उनकी सेहत

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बिग बी की तबीयत खराब बताई जा रही है और उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी की गई है। हालांकि अभी तक अमिताभ बच्चन या उनकी टीम की ओर से इस विषय में कोई खुलासा नहीं किया गया है।

पिछले दिन पांव में लगी थी चोट

बिग बी को कड़ी सुरक्षा के बीच आज कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने दोपहर में ट्विटर पर पोस्ट किया कि आप सभी का बहुत धन्यवाद। माना जा रहा है कि सर्जरी के बाद अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया है।अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने हेल्थ को लेकर काफी चर्चा रहते हैं। पिछले दिनों उनके पांव में चोट आ गई थी। वहीं आज खबर आ रही है कि उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया है।

गुरुवार को मनाया था जीत का जश्न

अमिताभ की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। बिग बी से मिलने के लिए उनके घर के बाहर फैंस का जमघट लगा रहता है। अमिताभ भी हर संडे को अपने घर जलसा के बाहर फैंस के साथ मुलाकात करते हैं। बीते दिन अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फैंस से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ ही बिग बी ने लिखा था ”हम्बल्ड बीयोंड।”बिग बी ने हाल ही में बेटे अभिषेक बच्चन संग आईएसपीएल में अपनी टीम का जश्न भी मनाया था। गुरुवार को अमिताभ और अभिषेक की टीम माझी मुंबई ने चेन्नई सिंगम्स को हराकर फाइनल में जगह बना ली थी। इसके बाद दोनों अभिनेताओं ने अपनी टीम के साथ अपनी जीत का जश्न मनाया था।

इस फिल्म में नजर आएंगे बिग बी

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। वे जल्द ही प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ”कल्कि 2898 एडी” में अहम रोल प्ले करते नजर आएंगे। हाल में ही एक पोस्टर के दौरान उनकी झलक देखने को मिली थी। वहीं, बिग बी की आखिरी रिलीज फिल्म टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन संग ‘गणपत’ थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप रही थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵