back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अंकिता ने मुंबई पुलिस का किया दिल से धन्यवाद, 6 दिनों के बाद मिली हाउस हेल्पर की लापता बेटी

2 अगस्त को अंकिता ने खुद अपनी पोस्ट में दोनों बच्चियों की तस्वीर पोस्ट की थी और उनके लापता होने की खबर साझा की थी। ऐसे में अब एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दोनों लापता बच्चियां मिल गई हैं।

नई दिल्ली/रफ़्तार डेस्क। मशहूर टीवी और बिग बॉस फेम अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने कुछ दिन पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर अपनी हाउस हेल्पर की बेटी और उसकी दोस्त के लापता होने की जानकारी साझा की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि, उन्होंने पोस्ट के साथ दोनों बच्चियों की तस्वीरें भी शेयर की थीं। उन्होंने एफआईआर भी दर्ज कराई थी। इसमें आम लोगों से भी मदद मांगी गई थी। अब इस मामले में एक अच्छी खबर सामने आई है, जिसे शेयर कर अंकिता ने खुशी जताई है।

View this post on Instagram

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस फेम अंकिता लोखंडे की हाउस हेल्पर की बेटी और उसकी दोस्त खो गई थीं, जिसके लिए अंकिता ने मुंबई पुलिस और मुंबई के लोगों से उनकी तलाश में मदद की अपील की थी। अंकिता ने खुद 2 अगस्त को अपनी पोस्ट में दोनों बच्चियों की तस्वीर पोस्ट की थी और उनके लापता होने की खबर साझा की थी। ऐसे में अब एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दोनों लापता बच्चियाँ मिल गई हैं। मुंबई पुलिस ने दोनों बच्चियों को ढूंढ निकाला है। इसके लिए अभिनेत्री ने मुंबई पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

अंकिता ने मुंबई पुलिस का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया

अंकित लोखंडे ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फैन्स को जानकारी दी कि 6 दिन बाद उनकी हाउस हेल्पर की बेटी और उसकी लापता दोस्त सुरक्षित मिल गई हैं। अंकिता ने लिखा, अपडेट: बच्चियाँ सुरक्षित मिल गई हैं। हमें यह बताते हुए बहुत खुशी और राहत हो रही है कि सलोनी और नेहा सुरक्षित मिल गई हैं। इसके साथ ही अंकिता ने पोस्ट में आगे लिखा, इतनी जल्दी और इतने समर्पण के साथ कार्रवाई करने के लिए मुंबई पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद, आप वाकई सबसे अच्छे हैं। और हर उस मुंबईकर का शुक्रिया जिन्होंने शेयर किया और सपोर्ट किया। आपकी दुआओं और मदद ने बहुत बड़ा बदलाव लाया। हालाँकि, आभार व्यक्त करने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं। अब फैन्स अंकिता की पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बच्चियों को ढूंढने के लिए बधाई दे रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...