back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छोटे लेकिन दमदार किरदारों से छाए बोमन ईरानी, वायरस और डॉ अस्थाना बनकर जीता लोगों का दिल

हिंदी सिनेमा के एक्टर बोमन ईरानी आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज इस मौके पर उनके छोटे-छोटे लेकिन दमदार किरदारों के बारे में जानेंगे जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी का जन्म 2 दिसंबर 1959 को हुआ था। एक्टर ने बॉलीवुड में अपने छोटे-छोटे किरदारों से बड़ी पहचान बनाई है। साल 2002 में आई फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ से वह फेमस हुए थे। इस फिल्म में Boman Irani का डॉक्टर अस्थाना किरदार लोगों को बहुत पसंद आया। बोमन ईरानी कॉमेडियन किरदान या विलेन समेत किसी भी किरदार में जान फूंकने का काम करते हैं।

बोमन ईरानी के करियर की शुरुआत

फिल्मों में आने से पहले की बात करें तो एक्टर इससे पहले वेटर और रूम स्‍टाफ जैसी नौकरी कर चुके हैं। बोमन ईरानी फोटोग्राफी का भी शौक रखते हैं इस तरह से धीरे-धीरे उनका इंटरेस्ट एक्टिंग की तरफ बढ़ता गया। इस तरह से उनकी रुचि थिएटर में बढ़ी और उन्होंने यहां से करियर की शुरुआत की। देखते ही देखते थिएटर से बोमन ईरानी बॉलीवुड स्टार बन गए।

इन फिल्मों से छाए बोमन ईरानी

संजय दत्त की फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में डॉक्टर अस्थान के किरदार के लिए बोमन ईरानी को बेस्ट कॉमेडियन फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ में बोमन ईरानी का वायरस किरदार भी बहुत पसंद किया गया। इस फिल्म में वह बड़े-बड़े स्टार आमिर खान, करीना कपूर, आर माधवन जैसे कलाकारों के साथ नजर आए। इसके अलावा वह ‘संजु’ और ‘जॉली LLB’ में भी दिखें।

बोमन इरानी की पर्सनल लाइफ

बोमन ईरानी को पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 1985 में जेनोबिया से शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत की थी। शादी के बाद कपल के दो बच्चे हुए जिनका नाम दानेश और कयोज ईरानी है।

बोमन ईरानी की पढ़ाई लिखाई

बोमन ईरानी को लग्जरी गाड़ियों का बहुत शौक है। एक्टर के पास जगुआर एक्सएफ, मर्सिडीज E280 जैसी लग्जरी गाड़ियों के कलेक्शन है। बोमन ईरानी की पढ़ाई लिखाई की बात करें तो उन्होंने मुंबई के ‘मीठीबाई कॉलेज’ से ग्रेजुएशन किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...