back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एडवांस बुकिंग में ही छावा ने कर ली करोड़ों की कमाई, जानिए सिनेमाघरों में कब दे रही दस्‍तक  

छावा की एडवांस बुकिंग के लिए थिएटर्स की टिकट खिड़की 9 फरवरी को ही ओपन हो गई थी। एडवांस बुकिंग के मामले में छावा ने करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्‍टर विक्की कौशल अभिनीत फिल्म छावा जल्‍द ही सिनेमाघरों में दस्‍तक देने वाली है। इस फ‍िल्‍म ने रिलीज होने से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली है। लक्ष्मण उतेकर निर्देशित फिल्म छावा ने एडवांस बुकिंग में तूफान ला दिया है। जानिए एडवांस बुकिंग में छावा ने कितना कलेक्शन कर लिया है- 

ऐसा माना जा रहा है छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका एक्‍टर विक्की कौशल के करियर को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा सकती है। वैसे तो विक्‍की ने कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन इस फिल्म का एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। छावा की एडवांस बुकिंग के लिए थिएटर्स की टिकट खिड़की 9 फरवरी को ही ओपन हो गई थी। एडवांस बुकिंग के मामले में छावा ने करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार विक्की कौशल की फिल्म ने रिलीज से पहले ही प्री-बुकिंग में करीब 5.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसके अब 2 लाख से ज्‍यादा टिकट्स बिक चुके हैं।

महाराष्‍ट्र में बिके सबसे ज्यादा टिकट 

विक्की कौशल की फिल्म छावा के सबसे ज्यादा टिकट महाराष्ट्र में बिके हैं, जहां 3.73 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इसके बाद तेलंगाना राज्‍य में 30.96 लाख रुपये के टिकट बिक चुके हैं। वहीं तीसरे नंबर पर दिल्ली में 29.15 लाख रुपये के टिकट बेचे गए हैं।

ये है फ‍िल्‍म छावा की कहानी 

फिल्म छावा छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है। संभाजी महाराज की कहानी को मराठी नोवेल छावा से लिया गया है और इसी नाम से फिल्म बनी है। इस फ‍िल्‍म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है जबकि निर्माण दिनेश विजान का है। अभिनेता विक्की कौशल ने संभाजी और रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी येसुबाई का किरदार निभाया है। वहीं अक्षय खन्ना औरंगजेब के किरदार में हैं। फिल्म में आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और प्रदीप राम सिंह रावत का भी अहम रोल देखने को मिलेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

विक्की कौशल का खुलासा! कैटरीना कैफ ने प्रेग्नेंसी और मदरहुड को एक वॉरियर की तरह संभाला

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने हाल ही में अपनी पत्नी कैटरीना कैफ की जमकर तारीफ की। उन्होंने माना कि जिस हिम्मत...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵