back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कभी नाइट क्लब में गाना गाती थीं ऊषा उत्थुप, शशि कपूर की पड़ी नजर तो बन गया करियर

ऊषा उत्थुप बॉलीवुड की फेमस सिंगर्स में से एक हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानेंगे कि ऊषा उत्थुप का करियर ऊंचाइयों तक कैसे पहुंचा।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। ऊषा उत्थुप ने पॉप सिंगिंग को एक अलग लेवल तक पहुंचाया है। ऊषा उत्थुप की मधुर आवाज ही उनकी ताकत है जिसे उन्होंने अपने करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचा है। एक समय था जब वह नाइट क्लब में गाना गाया करती थीं। आज उनका नाम बॉलीवुड के मशहूर सिंगर्स में जोड़ा जाता है।

ऊषा उत्थुप का जन्म कब और कहां हुआ

ऊषा उत्थुप का जन्म 7 नवंबर 1947 को मुंबई में हुआ था। आज भले ही सिंगर एक लग्जरियस लाइफ जीती है, लेकिन इससे पहले वह काफी स्ट्रगल कर चुकी हैं। हिंदी सिनेमा में ऊषा उत्थुप ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने गाए हैं। ऊषा उत्थुप के सभी गानों को दर्शकों का खूब प्यार भी मिलता है।

ओबेरॉय होटल में गाती थीं गाना

तमिल अय्यर फैमिली से आने वाली ऊषा उत्थुप चेन्नई की रहने वाली है लेकिन उनका जन्म और पालन पोषण मुंबई में हुआ है। बचपन से ही उषा का सपना सिंगर बनने का था उन्हें भारी आवाज की वजह से सिंगिंग क्लास से भी निकाल दिया गया था। ऊषा उत्थुप 9 साल की उम्र से ही गाना गाने लगी थी वह दिल्ली के ओबेरॉय होटल में गाना गया करती थीं जहां उन्हें काफी पापुलैरिटी मिली।

होटल से पहुंचीं बॉलीवुड 

ऊषा उत्थुप ओबेरॉय होटल में गाना गया करती थी उस समय बॉलीवुड के एक्टर शशि कपूर ने उनके गाने को नोटिस किया। इसके बाद उषा को बॉलीवुड में गाने का मौका मिला। ऊषा उत्थुप ने शालीमार, शान, वारदात,अरमान जैसी फिल्मों में सुपरहिट गाने गए हैं। हिंदी के अलावा उषा ने तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी गाना गया है। इसके अलावा साल 1970 में फिल्म ‘बॉम्बे टॉकीज’ में ऊषा ने एक इंग्लिश सॉन्ग गाया था। इसके बाद आशा भोंसले के साथ उन्होंने ‘दम मारो दम’ गाना गया जिसके बाद उनके करियर का सिक्का चमक गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Jackie Shroff : चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बने सुपरस्‍टार, जानें एक्शन हीरो ‘जैकी श्रॉफ’ की संघर्षभरी कहानी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...