back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Nawazuddin Siddiqui Birthday: कैसे एक यूपी के लड़के ने फिल्मों में कमाया नाम, जानें एक्टर से जुड़े किस्सें

नवाजुद्दीन सिद्द्की आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। बॉलीवुड का जाना माना चेहरा जिसके करोड़ों चाहनेवाले है। आज उनके जन्मदिन पर जानिए उनके करियर का किस्सा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड के फेमस जाने माने सितारे जिनके आज करोड़ों लोग फैंस हैं, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर जिले के बुधाना कस्‍बे में जन्में नवाजुद्दीन सिद्दकी को देखकर किसी ने कभी नही सोचा था कि, वे फेमस फिल्म स्टार होगें। सात भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े नवाजुद्दीन सिद्धकी बेहद सामान्य परिवार से आने वाले थे। हमेशा से पढ़-लिखकर नौकरी करने के बारे में ही सोचा करनेवाले नवाज ने उत्तराखंड एक कॉलेज से विज्ञान की पढाई करने के बाद कुछ सालों तक फैक्ट्रियों में काम किया। इसी दौरान उन्हें एक्टर और ऑडियंस की केमिस्ट्री को देखं ये ख्याल आया कि इससे खूबसूरत कोई फील्ड हो ही नहीं सकती। आइए जानते है उनके फिल्मों में आने की कहानी के बारे में। 

नवाजुद्दीन सिद्धकी की पत्नी आलिया से विवाद

नवाज और उनकी पत्नी के विवाद ने सबका ध्यान खींचा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर ट्रोल और पक्षपात का सामना करना पड़ा। जिसके बाद वे लाइमलाइट में लगातार बने रहे उनकी पत्नी आलिया ने जब उन्हें लेकर कई गंभीर इल्जाम लगाते हुए उनसे तलाक की मांग कर दी थी। बतादे कि, सात भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े नवाजुद्दीन सिद्धकी की शादी आलिया नाम की लड़की से हुई थी जिससे उन्हें दो बच्चें भी है। 

रिश्तेदारों से शक्ल सूरत का मजाक उड़ायाजब नवाज ने एक्टर बनने की इच्छा जाहिर की तब उनके घर में किसी ने उनका यकीन नहीं किया सिर्फ मां ने उनका हौसला बढ़ाया, वहीं एक अन्य रिश्तेदार ने उनकी माँ को टोकते हुए ये कह दिया तुम्हारा बेटा फिल्मों में काम करने की बात करता है क्या तुमने कभी उसकी शक्ल देखी है। और यही बात नवाज ने खिड़की के पीछे से सुन ली थी जिसके बाद तो मानों उन्होनें ठान ही लिया अब तो इसी शक्ल सूरत के साथ फिल्मों में काम करना है। ताकि, उनकी माँ लोगों को जवाब दे सके। 

शुरूआती सफर का संघर्ष 

शुरूआती दौर में नवाजुद्दीन ने नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा से एक्टिंग सीखी और मुंबई आ गए। उस समय उनके पास एक भी पैसा नहीं था, एक बार उनके किसी पहचान के जानकार ने पैसे की मदद मांगने पर उन्हें केवल 50 रूपए दिए। उनके पास ऑटो में जाने के लिए भी पैसे नही होते थे। घंटों पैदल चलकर जब वह डायरेक्टर लोगों से मिलते तो उनकी शक्ल अच्छी नहीं ये कहकर वे मना कर देते। पर उन्होंने हार नहीं मानी मुंबई में भूखे प्यासे पैदल एक डायरेक्टर से दूसरे डायरेक्टर के पास भटकते रहे। फिर कभी नवाज को एक सीन का रोल मिला करता तो कभी उस रोल के लिए पैसे भी नहीं मिले। फिर एक दिन ऐसा आया जब साल 1999 में फिल्म सरफरोश से बॉलीवुड इंडस्ट्री में मौका मिला। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में आमिर खान थे। उसके बाद नवाज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसके बाद द लंचबॉक्स, गैंग ऑफ वासेपुर जैसी कई बैक टू बैक फिल्में की। आज ऐसा है कि वे करोड़ों लोगों के पसंदीदा हीरो बन गए है। अब वहीं उनकी आने वाली फिल्म टीकू वेड्स शेरू आनेवाली है जो आनेवाले महीने जून के 23 तारीख को रिलीज होगी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵