back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kangana Ranaut ने Mrs के बहाने फिल्म इंडस्ट्री पर फिर किया हमला, लोग बोले- खुद करके दिखाओ

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने बिना नाम लिए सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'मिसेज' पर निशाना साधा है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सान्या मल्होत्रा की फिल्म Mrs को लेकर अपनी राय दी है। हालांकि, उनकी ये राय उनकी पिछड़ी सोच का परिचय दे रही है और इस वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कंगना ने सान्या मल्होत्रा की फिल्म पर आरोप लगाया कि वो संयुक्त परिवार के सिस्टम की आलोचना कर रही है।

कंगना रनौत ने Mrs पर बोली ये बात

एक्ट्रेस ने कहा , ‘मैंने बचपन में ऐसी औरत कभी नहीं देखी जो अपने घर में राज न चलाती हो, सबको बताती हो कि कब खाना है, कब सोना है और कब बाहर जाना है। मैंने तो औरतों को अपने पति से हर पैसे का हिसाब मांगते हुए देखा है। झगड़ा तब होता है जब वह दोस्तों के साथ बाहर जाता है, शराब पीता है। जब भी मेरे पापा हमें बाहर खाना खिलाने ले जाना चाहते थे, तो वो डांटती थीं क्योंकि हमारे लिए खाना बनाना उनकी खुशी थी। इस तरह, वो कई चीजें कंट्रोल कर सकती थीं, जिसमें खाने की सफाई और पौष्टिकता शामिल थी।’

महिलाओं को लेकर कंगना रनौत की राय

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘घर की औरतें दादी, मां, चाची हमारी असली रानियां हैं और हम उनके जैसा बनना चाहती हैं। हां, औरतों का अपमान हो सकता है, लेकिन हमें भारतीय परिवारों को गलत तरीके से दिखाना बंद करना चाहिए और बुजुर्गों को खराब नहीं कहना चाहिए। साथ ही, घर संभालने वाली औरतों की तुलना नौकरी करने वालों से करना बंद करें।’

शादी और तलाक को लेकर एक्ट्रेस ने कही यह बात

एक्ट्रेस ने शादी और तलाक को लेकर भी कुछ बातें कही हैं। शादी को लेकर उन्होंने कहा, ‘शादी ध्यान खींचने या पहचान पाने के लिए नहीं है, बल्कि सबसे कमजोर लोगों की सेवा करना है खासकर बुजुर्ग और छोटे बच्चे, जो दूसरों पर निर्भर होते हैं।’ एक्ट्रेस ने तलाक को लेकर कहा कि, ‘तलाक का समर्थन मत करो, नई पीढ़ी को बड़े-बुजुर्गों को छोड़ने या बच्चे पैदा ना करने के लिए प्रेरित मत करो।’

कंगना रनौत ने बॉलीवुड पर साधा निशाना

इतना ही नहीं कंगना रनौत ने बॉलीवुड पर भी निशाना बनाया है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘बॉलीवुड की बहुत सी प्रेम कहानियों ने शादियों को गलत तरीके से दिखाया है। हमारे देश में शादियां हमेशा एक मकसद से होती थीं और वो मकसद धर्म था, जिसका मतलब कर्तव्य है। बस, अपना कर्तव्य निभाओ और आगे बढ़ो। जीवन बहुत छोटा है, अगर आप बहुत तारीफ या नाम कमाने की कोशिश करेंगे तो अपने थेरेपिस्ट के साथ अकेले रह जाओगे।’

एक्ट्रेस की बातों पर लोगों के रिएक्शन

कंगना रनौत की इस पोस्ट को देखने के बाद लोग भी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अगर वह शादी की सामाजिक संस्था में विश्वास करती है, तो वह शादीशुदा लोगों को डेट क्यों किया?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कंगना एक गिरगिट है, उसकी मान्यताएं हर दिन बदलती हैं।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘आपको एक्टिंग करने के बजाय सिलबट्टे की चटनी और दम बिरयानी बनानी चाहिए।’ सोशल मीडिया पर कुछ लोग एक्ट्रेस की बातों से सहमत है तो कुछ लोग इस तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...