back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘लॉकअप 2’ में कैद होंगे बिग बॉस के कंटेस्टेंट, जल्द आ रहा है दूसरा सीजन

इस बार कंगना रनौत के लॉकअप में 'बिग बॉस 16' के कुछ चेहरे भी नजर आएंगे। एक नए अपडेट के अनुसार शो के निर्माताओं ने बिग बॉस 16 के तीन लोकप्रिय प्रतियोगियों से संपर्क किया है।

नई दिल्ली, एजेंसी।बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ ने साल 2022 में काफी धूम मचाई थी। जल्द ही इस शो का दूसरा सीजन आने वाला है। इस शो में ‘बिग बॉस’ के घरवाले हिस्सा लेंगे। अब फैंस इस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पहली बार शो को होस्ट करती नजर आई थीं। बताया जा रहा है कि ‘लॉकअप’ का दूसरा सीजन अगले महीने यानी मार्च में शुरू होगा। अब फैंस को नए सीजन का बेसब्री से इंतजार है। इस बार भी कंगना रनौत इस गेम की होस्ट होंगी। पिछले सीजन में यह शो 100 दिनों तक चला था।

इस बार कंगना रनौत के लॉकअप में ‘बिग बॉस 16’ के कुछ चेहरे भी नजर आएंगे। एक नए अपडेट के अनुसार शो के निर्माताओं ने बिग बॉस 16 के तीन लोकप्रिय प्रतियोगियों से संपर्क किया है। ‘लॉकअप सीजन 2’ के लिए शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा से संपर्क किया गया है। इन तीनों स्टार्स और मेकर्स के बीच फिलहाल बातचीत चल रही है। अगर ये तीनों शो को हरी झंडी दे देते हैं तो दर्शकों और फैंस को एक बार फिर साथ देखने का मौका मिलेगा।

आप को बता दें कि अर्चना गौतम द्वारा ‘लॉकअप सीजन 2’ के लिए हामी भरने की भी अफवाह है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। शो की घोषणा जल्द की जाएगी। पिछले सीजन की तरह इस साल भी शो में विवादित कलाकार शामिल होते नजर आएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

The 50 शो से बाहर आने के बाद दिव्या अग्रवाल ने किया कई खुलासा, पति के साथ सेपरेट की बात पर तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रियलिटी शो 'द 50' अभी भी चल रहा है दर्शक इसे देखना पसंद कर रहे हैं और इसे देख भी...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...