back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mirai Box Office Collection Day 1: Mirai की धमाकेदार ओपनिंग, तेजा सज्जा ने बॉक्स ऑफिस पर बनाए रिकॉर्ड

साउथ के सुपरस्टार तेजा सज्जा की फिल्‍म 'मिराई' ने रिलीज के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । साउथ सुपरस्टार तेजा सज्जा की फिल्म ‘मिराई’ ने 12 सितंबर को धमाकेदार ओपनिंग की है। रिलीज के पहले ही दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए ‘हनुमान’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया और नई इतिहास रच दिया। फिल्‍म ने पहले ही दिन जबर्दस्‍त कलेक्‍शन कर अपनी ताकत दिखाई है। 

फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर कितनी की कमाई

साउथ स्टार तेजा सज्जा की नई फिल्म मिराई ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। 12 सितंबर को आई इस फिल्म ने शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 12 करोड़ की कमाई की है। इससे पहले उनकी ब्लॉकबस्टर हनुमान ने 8 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन दर्ज किया था।

वर्ल्डवाइड 15 करोड़ का आंकड़ा पार 

तेजा सज्जा की मिराई ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 15 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 60 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अब रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर है। गौरतलब है कि उनकी पिछली फिल्म हनुमान 40 करोड़ के बजट में बनी थी और 350 करोड़ से अधिक कमा चुकी है।

\

मीडिया से बातचीत में क्‍या बोले तेजा सज्जा 

दक्षिण भारतीय अभिनेता तेजा सज्जा जल्द ही फिल्म मिराई में मुख्य भूमिका निभाते नजर आ रहे है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि, फिल्म की शूटिंग लगभग 125 दिनों में पूरी हुई है और इसका बजट करीब 60 करोड़ रुपये रखा गया है।

तेजा सज्जा ने कहा कि अगर कोई और कहता कि वह इतने बजट में इस स्तर की फिल्म बना सकता है, तो शायद यकीन न होता। लेकिन निर्देशक कार्तिक गत्तमनेनी पर भरोसा था। वे बेहतरीन निर्देशक और छायाकार हैं, जिन्होंने मुझमें आंख मूंदकर विश्वास पैदा किया।

फिल्‍म में इन स्‍टार की है मुख्‍य भूमिका 

बता दें कि, ‘मिराई’ में तेजा सज्जा और मांचू मनोज के साथ श्रिया सरन, रितिका नायक और जगपति बाबू जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन कार्तिक गत्तमनेनी ने किया है। यह फिल्म 3डी फॉर्मेट में आठ भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵