back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदारजी 3’ के सपोर्ट में आईं वाणी कपूर बोली- उन्‍होने कोई कानून नहीं तोड़ा…

फिल्‍म 'सरदारजी 3' में दिलजीत दोसांझ के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी नजर आई। ऐसे में दिलजीत की खूब आलोचना हुई और FWICE ने उन पर बैन की मांग भी की। अब वाणी कपूर ने इसपर अपनी बात रखी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर को पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के साथ फिल्‍म ‘अबीर गुलाल’ में काम करने को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा था। इस फिल्‍म से फवाद खान की बॉलीवुड में वापसी हो रही थी। फिल्म की रिलीज को कुछ ही दिन बचे थे, लेकिन इससे पहले एक बड़े हादसे ने भारत-पाकिस्‍तान के बीच बड़ी दरार लाती है। दरअसल, 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्‍य और राजनीति टकराव बढ़ गया। ओर भारत ने कार्रवाई करते हुए पाक के कई एक्टर्स और क्रिकेटर्स के उनके कंटेंट पर भी रोक लगा दिया गया था।

फिल्म ‘सरदार जी 3’ पर क्या बोली वाणी कपूर?

इस बड़े हादसे कुछ ही दिनों बाद ग्लोबल आइकन बन चुके पंजाबी सिंगर और एक्‍टर दिलजीत दोसांझ ने अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर रिलीज किया था। इस फिल्‍म का भारत में काफी विरोध हुआ फिल्‍म को भारत में रिलीज नहीं किया गया हालांकि 27 जून को विदेश में रिलीज हुई। इस फिल्म में दिलजीत के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी नजर आई। ऐसे में दिलजीत की खूब आलोचना हुई और FWICE ने उन पर बैन की मांग भी की। अब ‘सरदार जी 3’ के इस पूरे विवाद के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

हमले से पहले हुई थी फिल्‍म की शूटिंग 

एक मीडिया चैनल से बातचीत में एक्‍ट्रेस वाणी कपूर से दिलजीत दोसांझ की फिल्म को लेकर सवाल उठाया है। इस पर उन्होंने ज्‍यादा बात न करते हुए दो टूक जवाब देना सही समझा। उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं चाहती कि ये क्लिकबेट बातचीत हो।’ आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं शायद जानती हूं कि इस फिल्म की शूटिंग उस भयानक हमले से पहले हुई थी और यह कहा जा सकता है कि एक प्रोड्यूसर के तौर पर उनके पैसे फंस गए होंगे।’

उन्होंने कोई कानून तो नहीं तोड़ा है ना- वाणी कपूर 

वाणी कपूर ने कहा, ‘शायद फिल्म में 100 से ज्‍यादा टेक्नीशियन ने वर्क किया है। फिल्‍म शूट के दौरान चीजें कुछ अलग थी। मुझे नहीं लगता कि वो देश का अपमान करना चाहते थे। वो एक ग्लोबल स्टार हैं। उन्होंने जो उन्हें ठीक लगा उस हिसाब से चीजें की हैं। लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने कोई कानून तो नहीं तोड़ा है, है न?’

बायकॉट के बाद भी जबरदस्त कमाई की

वही, इस सारी बातचीत में वाणी कपूर की बात करे तो उनकी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ 9 मई को भारत में बड़े पर्दे में आने वाली थी। लेकिन 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमला हो गया, जिसमें 26 पर्यटकों की हत्‍या कर दी गई। इसके बाद FWICE ने ‘अबीर गुलाल’ को बायकॉट करने की मांग उठाई थी। वहीं, दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’, भारत में रिलीज नहीं हुई थी। इसे पाकिस्तानी समेत दूसरे देशों में रिलीज किया गया और उसने जबरदस्त कमाई भी की थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵