back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने लंदन में पी 30 हजार रुपये की कॉफी, बताया इसकी खासियत और स्वाद

पंजाबी सुपरस्टार और एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर सुर्खियों में छाए है। इस बार लंदन की सबसे महंगी कॉफी पीने के लिए पहुंचे और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपने शाही अंदाज और शानदार गानों के लिए फेमस दिलजीत दोसांझ आए दिन कुछ न कुछ नया अपने शेयर करते रहते है फिर वो चाहे उनका गाना हो या स्टेज पर लोगों को एंटरटेन करते हुए उनके इंस्टाग्राम पोस्ट भी कम मजेदार नहीं होते। एक बार फिर सुर्खियों में दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर ‘सबसे महंगी कॉफी’ पीने का अपना अनुभव साझा किया है। लंदन की 265 पाउंड की कॉफी पी दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस, आइए जानते है उनके अनुभव के बारेमें क्या कहा?

दिलजीत लंदन की सबसे महंगी कॉफी पी रहे हैं

शानदार एक्सपीरियंस का आनंद दिलजीत लंदन की सबसे महंगी कॉफी पी रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह इस शानदार एक्सपीरियंस का आनंद लेते नजर आए, दिलजीत ने एक रील में दिखाया कि वह एक आलीशान कैफे में बैठे हैं, जहां वह काले और सफेद जैकेट, डार्क चश्मे में स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे है, वह बड़े ध्यान से एक सुनहरे पोर-ओवर सेटअप में कॉफी बनते देख रहे थे जो काफी खास एक्सपीरियंस था। इसमें वो मजाकिया अंदाज में कहते हैं, आज मैं लंदन की सबसे महंगी कॉफी पीने आया हूं। मैं जापान टाइपिका कॉफी पीना चाहता हूं जो काफी महंगी है। 

जापान टाइपिका नेचुरल कॉफी की कीमत 265 पाउंड

बता दे लंदन के इस जापान टाइपिका नेचुरल कॉफी की कीमत 265 पाउंड यानी 30,000 से अधिक थी। जिसे गायक दिलजीत दोसांझ ने पीकर अपने अनुभव को शेयर किया। दिलजीत कैफे से बाहर निकलते हैं तो उन्हें एक फीमेल फैन मिल जाती है। वह दिलजीत को देखकर इमोशनल होती है। क्योकि, दिलजीत फैन के सामने हाथ जोड़ते हैं। 30 हजार रुपये की कॉफी को पीकर दिलजीत की प्रतिक्रियाएं देखने लायक है। दिलजीत को कॉफी सर्व की जाती है। जिसे नापकर दिया जाता है। मजाक में दिलजीत कहते हैं कि इतने पैसे लेने के बाद भी सब कुछ नाप-तौलकर दिया जा रहा है। मैं अब कुछ प्योर पीने जा रहा हूं। आज खाना नहीं खाऊंगा। क्योंकि, 7 हजार का एक घूंट है। टेस्ट करके निराश दिलजीत कहते है ये तो फीकी है। जिसे के साथ उनकी टीम के लोग भी कॉफी पीते हैं। वीडियो में, वह यह भी मजाक करते हुए कहते है अरे, साथ में लड्डू, बूंदी भी ले आओ यह तो फीकी है कॉफी है। इसके साथ कुछ स्नैक्स भी लें। 

महंगी कॉफी की खासियत 

सिंगर को कैफे में बताया जाता है कि यह कॉफी महंगी क्यों है, वेटर कहता है ये एकदम शुद्ध और एक्सक्लूसिव है जो बाहर कही नही मिलेगा, बाहर दूसरी बीन्स मिली होती हैं। और खास इसे जापान के ओकिनावा में उगाया जाता है। इसमें एक हल्की अम्लता और फल जैसा स्वाद आता है, जो इसे कॉफी लवर्स के लिए एक अनोखा और महंगा ऑप्शन बनाता है। इस कॉफी का नाम जापान टाइपिका नेचुरल है।  

Advertisementspot_img

Also Read:

Salim Khan Health Update: सलीम खान आईसीयू में भर्ती! हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार, 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल...
spot_img

Latest Stories

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara...

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया...

PNG vs LPG: 1 किलो गैस में कितने दिन बनता है खाना? कौन है ज्यादा किफायती PNG या LPG? जानिए

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में ईरान के रास्ते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵