back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rupali Ganguly Post: दिलजीत दोसांझ पर भड़की एक्‍ट्रेस रुपाली गांगुली, कहा- ऐसे एक्‍टर को…

अनुपमा’ फेम की एक्‍ट्रेस रुपाली गांगुली ने पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ पर अपना गुसा दिखाते हुए काफी कुछ कहा हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ‘अनुपमा’ फेम की एक्‍ट्रेस रुपाली गांगुली ने पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ से नाराज है। एक्‍ट्रेस रुपाली गांगुली ने ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्‍तनी अभिनेत्री हानिया आमिर को लेने से एक्‍टर दिलजीत दिसांझ पर निशाना साधा है। और फिल्‍म बॉर्डर 2 को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। 

https://twitter.com/TheRupali/status/1938578575927435449

दरअसल, इन दिनों फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर विवाद जबर्दस्‍त तरीके से गरमाया हुआ है। और इसकी वजह दिलजीत की कास्टिंग है। क्योंकि दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को लिया गया है और 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने पाकिस्तानी एक्टर्स पर बैन लगा है।

‘कन्फ्यूज्ड लॉयल्टी की कोई जगह नहीं है’


रुपाली गांगुली ने दिलजीत दोसांझ पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया एक्‍स X (पहले ट्विटर) पर लिखा-“बॉर्डर एक ऐसी फिल्म थी जिसने देश में देशभक्ति की भावना जाग उठती थी। ऐसे में ‘बॉर्डर 2’ में किसी ऐसे एक्टर को देखना दुखद और निराशाजनक है, जिसे अपने देश के प्रति जिम्मेदारी का एहसास ही नहीं है। 

उन्‍होने आगे लिखा कि, फिल्‍म मेकर्स का यह सहीं फैसला है कि इस स्थिति में एक्टर को फिल्म से बाहर कर दिया। देशभक्ति और सैनिकों की कुर्बानी पर बनी फिल्म में किसी भी तरह की कन्फ्यूज्ड लॉयल्टी की कोई जगह नहीं है। जय हिंद, जय भारत, भारत माता की जय!”

FWICE ने लिखी चिट्ठी


इस विवाद को लेकर इससे पहले फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी ‘बॉर्डर 2’ के प्रोड्यूसर्स और लीड एक्टर सनी देओल को चिट्ठी लिखकर दिलजीत को फिल्म से हटाने की मांग की है। इस दौरान, फेडरेशन ने कहा कि ‘बॉर्डर 2’ जैसी फिल्म में ऐसे एक्टर का होना, जिसने प्रोफेशनल फायदे के लिए देशभक्ति से समझौता किया, यह गलत संदेश देता है।

क्‍या ‘बॉर्डर 2’ से हटाएं जाएगे दिलजीत?


फिल्‍म ‘बॉर्डर 2’ से जुड़े एक विश्वसनीय सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, इस फिल्‍म से दिलजीत को हटाने का कोई प्‍लान नहीं है। फिल्म की आधी शूटिंग हो चुकी है और उनकी कास्टिंग करीब 9 महीने पहले ही तय हो गई थी, जब ये विवाद नहीं था। ऐसे में अब उन्हें हटाना मुश्किल है। हालांकि, ‘बॉर्डर 2’ की टीम और प्रोड्यूसर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Salim Khan Health Update: सलीम खान आईसीयू में भर्ती! हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार, 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵