नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में एक नाम जैस्मिन भसीन जिसने फिल्मों से रास्ता तय कर टीवी के शो में रखा कदम और बनाई अपने दम पर एक अलग पहचान। जैस्मिन ने अब तक जो भी काम किया है उससे उन्हें वाहवाही ही मिली है। यहां तक कि उनका एक कैरेक्टर सलमान खान की फिल्म से प्रेरित था। अपनी अदाकारी,क्यूटनेस और बबली नेचर के लिए भी जानी जाती जैस्मिन आज 28 जून को अपना बर्थ डे पर मना रही हैं। आज इसी कड़ी में एक्ट्रेस के शोबिज इंडस्ट्री से अब तक के करियर पर
टीवी दुनिया में अपना खास मुकाम बनाने वाली अभिनेत्री जैस्मिन भसीन आज मिलीयन लोगों की फैन फॉलोइंग को एंजॉय करती हैं। अपनी क्यूटनेस और बबली नेचर के लिए जानी जाती जैस्मिन एक दशक से भी छोटे कैरियर में बहुत जल्दी लोकप्रियता हासिल कर ली थी। कम ही लोगों को पता होगा कि टीवी से पहले वह कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
जैस्मिन भसीन का जन्म
जैस्मिन भसीन का जन्म 28 जून, 1990 को राजस्थान के कोटा में हुआ, उन्होंने कोटा से ही अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। इसके बाद जयपुर से हॉस्पिटैलिटी का कोर्स कर कम उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी, जिसके बाद उन्हें कई विज्ञापन क्या ऑफर मिलने लगे । बता दे, जैस्मिन सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
विज्ञापन से तय किया फिल्मों का रास्ता
बता दे, जैस्मिन भसीन डाबर गुलाबरी से लेकर हिमालयन नीम फेस वॉश और व्हिसपर सेनेटरी पैड के विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। वहीं कुछ म्यूजिक एल्बम में भी काम किए। 2011 में जासमीन ने तमिल फिल्म ‘वानम’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया।
फिल्मों के बाद टीवी इंडस्ट्री में रखा कदम
लोग छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की दुनिया में कदम रखते हैं। लेकिन, जैस्मिन के साथ किस्सा कुछ उल्टा ही था। उन्होंने फिल्मों में काम करने के बाद टेलीविजन में अपना दमखम दिखायाउनका सबसे पहला टीवी शो 2015 में आया, टशन-ए-इश्क इसमें उन्होंने ट्विंकल तनेजा नाम की लड़की का किरदार निभाया था। जिसके लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल का गोल्ड अवार्ड मिला था।
सलमान की फिल्म से प्रेरित था यह किरदार
2017 में सीरियल ‘दिल से दिल तक’ में काम किया। सीरियल में जैस्मिन द्वारा निभाया गया तानी का किरदार सलमान खान की फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ से लिया गया था। जिसने जैस्मिन को अलग पहचान दी थी। इस शो ने उन्हें काफी पॉपुलैरिटी दिलाई एक्ट्रेस को घर घर में लोग पहचानने लगे।
रियलिटी शो में भी आजमाया लक
2019 में रियलिटी शो ‘दिल तो हैप्पी है जी’ में नजर आईं। जिसके बाद तो एक्ट्रेस अब घर-घर में जाना माना नाम बन चुकी थीं। एक्ट्रेस ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 9 में पार्टिसिपेट किया इसी शो में उनकी मुलाकात अली गोनी से हुई थी, इसके बाद एक्ट्रेस और अली गोनी को एक साथ बिग बॉस 14 में भी देखा गया था। जहां दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया था। अब जैस्मिन अपना हमसफर मान चुकी हैं।





