back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी सारा तेंदुलकर, ब्लू मिनी ड्रेस में दिखीं खूबसूरत

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सारा का लुक देखने के बाद यह कहा जा रहा है कि वह एक्टिंग में डेब्यू करेंगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार है। सारा के लुक्स ही नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ भी खबरों में बनी रहती है। सोशल मीडिया पर भी सारा तेंदुलकर की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में भी सारा बनठन कर नजर आई थीं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अब सारा तेंदुलकर का मिनी ड्रेस लुक सामने आ रहा है जो उनकी पर्सनल नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा है।

मुंबई के पाली इलाके में दिखीं सारा

सारा तेंदुलकर के वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद इस तरह के सवाल सामने आ रहे हैं कि सारा बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। सारा तेंदुलकर अपने दोस्तों के साथ मुंबई के पाली हिल इलाके में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने मिनी ड्रेस पहनी हुई थी जिसे फिल्म की शूटिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

मिनी ड्रेस में नजर आईं सारा 

सारा तेंदुलकर का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह वैनिटी वैन में जाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद से हर किसी के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या सारा बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है ? वायरल हो रहे वीडियो में सारा तेंदुलकर ब्लू कलर की मिनी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में सारा इतनी खूबसूरत लग रही हैं की फैंस अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी कई बार सारा की बॉलीवुड में डेब्यू की खबरें सामने आ चुकी है। सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को एक्टिंग में खास दिलचस्पी है। सारा तेंदुलकर बहुत जल्द फिल्मी पर्दे पर नजर आ सकती हैं इसके लिए उन्होंने एक्टिंग क्लासेस भी ज्वाइन की है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

शुभमन गिल से मिलने पहुंचीं सारा तेंदुलकर, मैच के दौरान स्टैंड में दिखा ऐसा नजारा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ब्रिस्बेन के गाबा में सारा तेंदुलकर की उपस्थिति ने क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ उनके संबंधों के बारे में अटकलों को...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...