back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शेखर सुमन ने जाहिर की अपनी इच्छा, प्रधानमंत्री मोदी का लेना चाहते हैं इंटरव्यू

वेब सीरीज हीरामंडी में नवाब जुल्फिकार का किरदार निभाने वाले शेखर सुमन चर्चा में है। हाल ही में एक्टर ने अपनी विशलिस्ट के बारे में बताया है की अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह यह मोदी का इंटरव्यू लेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्टर शेखर सुमन ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में नवाब जुल्फिकार का दमदार किरदार निभाया है। इससे पहले वह कई टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं। वहीं, अब एक्टर अपनी विशलिस्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र किया है। शेखर सुमन ने एक इंटरव्यू के दौरान यह कहा है कि, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लेना चाहते हैं। दरअसल बात कह रही थी इंटरव्यू के दौरान शेखर सुमन से यह पूछा गया कि आप किस व्यक्ति का इंटरव्यू करना चाहेंगे ? इसके बाद एक्टर ने अपने जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए कहा, मुझे मोदी साहब का इंटरव्यू करना है।

एक्टर ने की मोदी की तारीफ

शेखर सुमन ने यह भी बताया है कि वह पीएम मोदी का इंटरव्यू अलग अंदाज में लेना चाहते हैं, उन्होंने कहा है कि वह इंटरव्यू को यादगार बनाना चाहते हैं। शिखर सुमन ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि, एक अच्छा व्यक्ति होने के तौर पर उनके सफर की कई लेयर्स है। पीएम मोदी की आलोचनाएं हैं, लोगों ने उन्हें घेरा, प्रताड़ित भी किया। इसके बावजूद भी पीएम मोदी ने हाथ नहीं मानी और यह काबिले तारीफ है।

विपक्ष को झेल रहे पीएम मोदी – शेखर सुमन

शेखर सुमन ने पीएम मोदी को लेकर आगे कहां है कि, एक अकेला व्यक्ति पूरे विपक्ष को झेल रहा है। ऐसे में किसी की आलोचना कर देना बेहद आसान है, पीएम सभी आलोचनाओं को सहते हुए करोड़ों लोगों की अलग-अलग सोच और जरूरत को संभालते हुए आगे बढ़ रहे है जो आसान काम नहीं है। इसके अलावा शेखर सुमन ने तारीफों के पुल बांधते हुए आगे यह भी कहा है कि, पीएम मोदी के साथ इंटरव्यू करते हुए वह उन्हें स्टडी भी करना चाहेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। पूरे एक महीने तक चले रमजान के...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵