नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर साल कांच फिल्म फेस्टिवल ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए खास होता है इस दौरान वह अपने अलग ही अंदाज में नजर आती हैं। हालांकि, इस बार एक्ट्रेस अपने जल्दी से लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित नहीं कर रही बल्कि अपने प्लास्टर लगे हुए हाथ की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐश्वर्या सालों से कांस फिल्म फेस्टिवल में कांस में अपना जलवा दिखा रही है वही इस बार भी एक्ट्रेस फेस्टिवल को अटेंड करने के लिए रवाना हो चुकी है। इस दौरान एक्ट्रेस को उनकी बेटी आराध्या भी नजर आ रही है। बता दें कि, ऐश्वर्या और आराध्या मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं वही एक्ट्रेस के हाथ का प्लास्टर देखने के बाद फैंस भी टेंशन में आ गए हैं।
मां को सहारा देती दिखीं आराध्या
फिल्म हो या निजी जिंदगी ऐश्वर्या राय हमेशा सुर्खियां बटोरने के लिए तैयार रहती हैं। वही इस बार भी कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए वह जब मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई तब उन्होंने अपने आउटफिट से सबको अपनी तरफ आकर्षित कर लिया। दरअसल एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट लुक में ग्रे कलर का शोल्डर स्लिंग पहना हुआ था। ऐसे में पैपराजी की जब एक्ट्रेस पर नजर पड़ी तो उनका ध्यान चोट की तरफ गया, हालांकि यह पता नहीं चला कि गंभीर चोट आई है या फैक्चर हुआ है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस बेटी आराध्या का सहारा लेकर एयरपोर्ट के अंदर गई और पैपराजी को हंसकर बाय-बाय किया।
एक्ट्रेस का कांस डेब्यू
22 साल पहले ऐश्वर्या राय ने कांस डेब्यू किया था, इस दौरान उन्होंने येलो कलर की साड़ी से वाहवाही बटोर ली थी। एक्ट्रेस ने हर साल इस इवेंट में अपनी अदाओं से जलवा दिखाया है। वही इस साल भी फैंस इस इवेंट में ऐश्वर्या राय का नया अवतार देखने के लिए बेताब है। अब यह तो ऐश्वर्या जाने की इस साल वह कौन सा नया अवतार लेने वाली है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





