back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vicky Kaushal Birthday: चॉल से निकले विक्की ऐसे चले कि पूरी दुनिया फैन बन गई, ये पांच किरदार दिल जीत लेंगे

विकी कौशल आज अपना 36 का जन्मदिन मना रहे हैं, इस खास मौके पर उनके जीवन और करियर के कुछ खट्टे-मीठे किस्से है जिसे जानेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं, जो अपनी किस्मत आजमाने इंडस्ट्री में आए वहीं कई कलाकारों के सितारे चमक गए तो कई निराश होकर लौट गए। आज हम विकी कौशल की बात कर रहे हैं, इसके अलावा एक्टर ने कड़ी मेहनत की है और आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है। विकी कौशल आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा जानेंगे, जब अभिनेता बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और किस तरह से इन्होंने मुंबई के चॉल से बॉलीवुड इंडस्ट्री तक का सफर तय किया।

छोटे से कमरे में रहते थे विकी कौशल

बता दें कि, विकी कौशल पंजाब के होशियारपुर से हैं और उनका जन्म 16 मई 1988 को मुंबई के एक चॉल में हुआ था। सपनों की दुनिया में ही उनका बचपन बीता वह एक छोटे से कमरे में गुजारा किया करते थे। अधिक जानकारी के लिए बता दे कि, विकी कौशल चाल से लेकर इंडस्ट्री में मुकाम हासिल करने में कड़ी मेहनत कर चुके हैं और आज टॉप एक्टर में गिने जाते हैं।

इस फिल्म से हुई पहचान

साल 2012 में विकी कौशल ने ‘गैंग्स ऑफ़ वासेपुर’ फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखा। इस फिल्म के बाद एक्टर ने फिल्म ‘लव शव चिकन खुराना’ जैसी सुपरहिट फिल्म के अलावा कोई फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया। एक्टर की जिंदगी के लिए साल 2015 काफी अच्छा रहा इस साल फिल्म ‘मसान’ में लोगों ने विकी के काम की सराहना की। इसके बाद विकी कौशल की फिल्म ‘राजी और संजू’ आई जिसमें उनका साइड किरदार था, लेकिन दर्शकों को काफी पसंद आया।

इस फिल्म से बने सुपरस्टार

कई सालों तक इस तरह विकी कौशल इंडस्ट्री में फिल्मों का हिस्सा बने रहे लेकिन एक ऐसी फिल्म एक्टर की किस्मत बदल गई और वह सुपरस्टार बन गए। दरअसल विकी के करियर की सबसे सुपरहिट फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने दमदार पहचान दिलाई। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और खूब चली, इतना ही नहीं दमदार कमाई भी हुई। इस फिल्म में विकी कौशल की भूमिका को काफी पसंद किया गया, जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।

विकी कौशल के यादगार किरदार

बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद विकी कौशल ने कई ऐसी सुपरहिट फिल्में दी हैं जिनका किरदार आज भी लोगों के जहन में बसा हुआ है। फिल्म ‘उरी’ की बात करें तो इस फिल्म में विकी कौशल ने मेजर विहान सिंह शेरगिल के किरदार को जीवंत बना दिया था, जो लोगों को काफी पसंद आया। वहीं फिल्म ‘मसान’ विकी कौशल की ऐसी फिल्म रही है जिसमें उनका दीपक का किरदार काफी इमोशनल होता है और उनके साथ फिल्म को देखने वाले फैंस भी इमोशनल हो जाते हैं। इतना ही नहीं विकी कौशल की फिल्म ‘संजू’ की बात करें तो एक्टर ने इसमें अपने दमदार किरदार से यह साबित कर दिया था कि अगर टैलेंट हो तो साइड एक्टर भी चमकने लग जाता है। इसके अलावा एक्टर की फिल्म ‘सैम बहादुर’ लोगों के जहन में बस गई पर्दे पर विकी कौशल के सैम बहादुर किरदार को देखने के बात यह कहना मुश्किल था की जो पर्दे पर दिख रहा है वह असली सैम बहादुर नहीं है। यह सभी विकी कौशल की ऐसी फिल्में है जिसमें उन्होंने अपने दमदार किरदार से एक्टिंग का लोहा बनवाया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Jackie Shroff : चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बने सुपरस्‍टार, जानें एक्शन हीरो ‘जैकी श्रॉफ’ की संघर्षभरी कहानी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...