back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आलिया-दीपिका से दोगुनी फीस लेती हैं प्रियंका चोपड़ा, जानिए एक फिल्म के लिए कितना पैसा मिलता है

सिनेमा की दुनिया में बॉलीवुड कलाकारों की फिल्मों से ज्यादा उनकी फीस चर्चा का विषय बन जाती है। कलाकार अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सिनेमा की दुनिया में बॉलीवुड कलाकारों की फिल्मों से ज्यादा उनकी फीस चर्चा का विषय बन जाती है। कलाकार अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। वहीं, इस समय बॉलीवुड में पॉपुलर हाई बजट अभिनेत्रियों की बात करें तो आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण का नाम लिस्ट में पहले नंबर पर आता है लेकिन इस समय एक ऐसी ग्लोबल एक्ट्रेस भी हैं जो इंडस्ट्री में अपनी एक फिल्म के लिए इन दोनों से भी ज्यादा चार्ज करती हैं। हम बात कर रहे हैं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की, अब हम जानेंगे कि एक्ट्रेस अपनी एक फिल्म के लिए कितनी मोटी रकम चार्ज करती हैं।

आलिया और दीपिका से हाई है प्रियंका की फीस

स्टार किड से सुपर एक्ट्रेस तक का सफर तय करने वाली आलिया भट्ट की एक फिल्म का चार्ज 10 से 12 करोड़ रुपए है। वही, लंबे समय से इंडस्ट्री पर राज करने वाली दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह अपनी एक फिल्म के लिए 15 से 20 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। वहीं अगर प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो ऐक्ट्रेस अपनी एक फिल्म के लिए 40 करोड रुपए की मोटी रकम वसूल करती हैं। एक्ट्रेस सिर्फ अपनी फीस को लेकर ही नहीं जानी जाती बल्कि उनके हुस्न के जलवे भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है।

हर अवतार में अच्छी लगती है प्रियंका

प्रियंका के सोशल मीडिया की बात करें तो आए दिन वह अपने फैंस के साथ अपनी तरह-तरह की स्टाइलिश फोटो शेयर करती रहती हैं। उनका हर एक लुक पॉपुलर हो जाता है। प्रियंका के स्टाइल की बात करें, तो वह किसी भी आउटफिट में कहर ढाती हैं। वही, आज हम एक्ट्रेस की कुछ आउटफिट पर नजर डालेंगे जो उनके लुक्स में चार चांद लगा देते हैं।

saree look priyanka.png

साड़ी वाला लुक

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा साड़ी वाले अवतार में फैंस का दिल जीतने का काम करती है। प्रियंका चोपड़ा कई इवेंट पर अपनी साड़ी वाले अवतार में नजर आ चुकी है जब उनकी खूब वाहवाही हुई है।

priyanka blazer look 28_04_2023-priyanka_chopra1_23397473.jpeg

ब्लेजर में बॉसी लुक

देसी गर्ल का हर एक लुक पॉपुलर हो जाता है, वही एक्ट्रेस का बॉसी लुक भी फैंस को काफी पसंद आता है। एक्ट्रेस कई मौके पर अपने इस अंदाज में स्पॉट की जाती हैं।

priyanka gown look pccc4.webp

गाउन में लगती है बार्बी डॉल

प्रियंका चोपड़ा के गाउन वाले लुक पर नजर डालें तो एड्रेस किसी बार्बी डॉल से काम नहीं लगती। एक्ट्रेस ने ब्लू कलर के गाउन में डिज्नी प्रिंसेस वाला लुक दिया था जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे थे।

priyanka lehanga look untitled25-1636010442.jpg

लहंगे में लगती है गजब

शादी और पार्टी के मौके पर अपने प्रियंका चोपड़ा को कई बार देखा होगा जब वह लहंगे वाले लुक में नजर आती हैं। मिरर वर्क वाले लहंगे के साथ एक्ट्रेस का लाइटवेट मेकअप और एक्सेसरीज, देसी गर्ल वाला लुक देता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Oscars 2026: सफेद गाउन में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस के साथ अकादमी अवॉर्ड में लगाई चार चांद

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड कहा जाने वाला ऑस्कर, लॉय एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया। इस...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में रहना है फिट, तो फॉलो करें ये असरदार ट्रिक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मार्च महीने के अंत तक गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵