back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 16 फेम Abdu Rozik और Shiv Thakare को ईडी ने भेजा समन

बिग बॉस 16 के सबसे मजबूत खिलाड़ी शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन भेजा है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अब्दु रोजिक तजाकिस्तान के रहने वाले है। उन्होंने मुंबई में रेस्टोरेंट खोला और अब उसी मामले में उन्हें ED का समन मिल गया है। और केवल अब्दु ही नहीं बल्कि झलक दिखलाजा 11 में नजर आ रहें शिव ठाकरे को भी ईडी का समन मिला है।

अली असगर शिराजी की कंपनी से लिया था फंड

अब्दु रोजिक जब बिग बॉस में थे तब ही उन्होंने बताया था की उन्हें बर्गर काफी पसंद है। बिग बॉस से बाहर आने के बाद उन्होंने मुंबई में रेस्टोरेंट खोला और था। जिसके लिए उन्होंने हसलर्स हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक अली असगर शिराजी से साल 2022-23 में अपने स्टार्टअप के लिए फंड लिया था। ये फंड अब्दु के साथ एक्टर शिव ठाकरे ने भी लिया था। आप को बता दे की अली असगर शिराजी की कंपनी कई अलग-अलग स्टार्ट-अप को फाइनैंस करती थी।

शिव ठाकरे और अब्दु ने तोड़ा कॉन्ट्रैक्ट

इस मामले में ईडी का कहना है कि स्टार्टअप में जिस कंपनी ने पैसा लगाया है वो नार्को से कमाया गया ह। एक रिपोर्ट के अनुसार शिराजी की नार्को-फंडिग के काम से कमाया गया पैसा अलग-अलग स्टार्टअप करने के लिए दिया जाता है। जब ईडी ने शिव ठाकरे और अब्दु को इसके बारे में पूछताछ के लिए बुलाया जिसमें शिव ठाकरे ने कहा कि जब उन्हें और अब्दु को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने वो कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया था। शिव और अब्दु के मुताबिक, उन्हें शिराजी कंपनी के बैकग्राउंड के बारे में नहीं पता था। उन्होंने आगे बतया की वह चाय और स्नैक्स का और अब्दु बर्गर ब्रांड ‘बुर्गिर’ का स्टार्टअप करना चाहते थे। और उनके कोई जानने वाले ने हसलर्स हॉस्पिटैलिटी के डायरेक्टर क्रुणाल ओझा से मिलवाया था। जिसके बाद क्रुणाल ने उन दोनों को उनके स्टार्टअप में इनवेस्टमेंट करने का ऑफर दिया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद खूब ट्रोल हुई थी बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट, अब जाकर तोड़ी अपनी चुप्पी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस में मजबूत प्रतिभागी बनकर उभऱी फरहाना भट्ट इस दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, ईरान...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵