back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Diwali Decoration Tips: दिवाली पर ऐसे सजाएं अपना घर, छोटे से फ्लैट को भी बना दें महल जैसा

दिवाली पर घर सजाने के लिए रंगीन लाइटें, फूल, पेपर लैम्प, रंगोली, दीये और मोमबत्तियों का इस्तेमाल करें। ये आसान और बजट-फ्रेंडली टिप्स छोटे से घर को भी महल जैसा खूबसूरत बना सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिवाली का त्योहार आते ही हर कोई चाहता है कि उनका घर सबसे सुंदर और चमकदार दिखे। अगर आप भी चाहते हैं कि इस बार आपका घर सेलिब्रिटी हाउस जैसा दमकता नज़र आए, तो बस अपनाइए ये आसान और बजट-फ्रेंडली सजावट के टिप्स।

 लाइट और फूलों से बढ़ाएं घर की रौनक

रंग-बिरंगी लाइटें और फूल किसी भी घर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। गेंदे और गुलाब के फूलों की माला से दरवाज़े, बालकनी और लिविंग रूम को सजाएं। ये न सिर्फ देखने में सुंदर लगेंगे बल्कि खुशबू से माहौल भी महका देंगे।

 पेपर लैम्प से दें अनोखा टच’

बाज़ार में मिलने वाले रंगीन पेपर लैम्प से घर को एक नया रूप दें। इन्हें लाइट के ऊपर लगाएं — इससे घर को गर्माहट भरा, रॉयल लुक मिलेगा जो मेहमानों को ज़रूर पसंद आएगा।

 

रंगोली से करें पारंपरिक सजावट

रंगोली दिवाली का सबसे अहम हिस्सा है। दरवाज़े या ड्रॉइंग रूम के प्रवेश द्वार पर सुंदर रंगोली बनाएं। चाहें तो फूलों की पंखुड़ियों या रंगीन पाउडर से डिज़ाइन बनाएं।

 

कांच के बाउल और मोमबत्तियों से सजाएं कोना-कोना

कांच के कटोरों में पानी भरकर उसमें गुलाब की पंखुड़ियां और तैरती मोमबत्तियां डालें। इन बाउल्स को सेंटर टेबल या खिड़की के पास रखें, ये घर को एकदम रॉयल टच देंगे।

 दीयों से जगमगाएं हर कोना’

दिवाली दीयों का त्योहार है, इसलिए उन्हें खास बनाएं। मिट्टी के सादे दीयों को पेंट या कलर कोड करके सजाएं। इनसे घर न सिर्फ रोशनी से भर जाएगा बल्कि पॉज़िटिव एनर्जी भी फैल जाएगी।

दिवाली पर घर को खास बनाने के लिए लाइट, फूल, पेपर लैम्प, रंगोली और दीयों से सजावट करें। ये आसान टिप्स छोटे से घर को भी शाही महल जैसा लुक देंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Diwali Mantra: आज दिवाली के दिन करें माता लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना, इन चमत्कारी मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिवाली का पर्व बहुत ही खास माना जाता है आज दिवाली के दिन आप माता लक्ष्मी और गणेश की पूजा...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...