back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sridevi Birthday: बॉलीवुड की ‘लेडी अमिताभ’ कहलाती थीं श्रीदेवी, फीस में हीरो से भी थीं आगे

बॉलीवुड की चांदनी, श्रीदेवी आज भले हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी अदाकारी का जादू दिलों में आज भी कायम है। 13 अगस्त 1963 को जन्मी श्रीदेवी ने साउथ की फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की चांदनी, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी चमक बिखेरने वाली दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी आज भले हमारे बीच न हों, लेकिन उनकी अदाकारी का जादू आज भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। 13 अगस्त 1963 को जन्मी श्रीदेवी ने फिल्मों के इतिहास में अपनी अलग पहचान बनाई और बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार के तौर पर खुद को स्थापित किया। आज उनके जन्मदिन पर जानेगें उनसे जुड़े कुछ रोचक किस्सें । 

जब बॉलीवुड में 80 के दशक में अभिनेता ही राज करते थे, तब श्रीदेवी ने अपनी दमदार अदाकारी और पर्सनैलिटी से साबित कर दिया कि फीमेल स्टार भी बॉक्स ऑफिस की शान बन सकती हैं। मीडिया की मानें तो, फिल्म ‘नगीना’ के लिए उन्होंने ऋषि कपूर से भी ज्यादा फीस ली थी, जो उस दौर के लिए बेहद बड़ी बात थी।

श्रीदेवी ने साउथ की फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। ‘16 वयथीनिलए’, ‘मंदरु मुदिचु’ और ‘सिगप्पू रोजकाल’ जैसी फिल्मों में जबरदस्त अभिनय से उन्होंने नाम कमाया। इसके बाद हिंदी फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और ‘सोलवा सावन’ से लेकर ‘चालबाज’, ‘चांदनी’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘नगीना’ तक सुपरहिट फिल्मों से अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया।

उनकी फिल्में ‘चालबाज’, ‘चांदनी’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘इंग्लिश विंग्लिश’ और ‘मॉम’ जैसी हिट्स ने दर्शकों के दिलों में उनकी जगह हमेशा के लिए पक्की कर दी। 15 साल की दूरी के बाद भी उन्होंने जब कमबैक किया तो सबका दिल जीत लिया। श्रीदेवी की पर्सनल लाइफ भी बॉलीवुड की फिल्मों से कम नही थी। ‘मिस्टर इंडिया’ की शूटिंग के दौरान उनका दिल बोनी कपूर से जुड़ गया था जो बाद में उन्होनें शादीशुदा बोनी कपूर से दूसरी शादी कर खूब सुर्खियां बटोरीं। बता दे, बोनी कपूर पहले से शादीशुदा थे, लेकिन उन्होंने तलाक लेकर श्रीदेवी से दूसरी शादी की। फिर अफसोस से उनका 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में अचानक मौत ने पूरे बॉलीवुड को झकझोर दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...