back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

KBC सीजन 17 में पहुंची ऑपरेशन सिंदूर की तीन बहादुर बेटियां, शो का प्रोमो रिलीज, अमिताभ बच्चन ने लगाए नारे

मेगास्टार अमिताभ बच्‍चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का 17वां सीनज बीते 11 अगस्‍त से शुरु हो चुका है। शो के कई दमदार प्रोमो रिलीज होने के बाद दर्शक इस 17वें सीजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के बी बिग कहे जाने वाले मेगास्टार अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने सुपरहिट रिएलिटी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के साथ टीवी पर वापसी की है। क्विज शो का 17वां सीनज बीते 11 अगस्‍त से शुरु हो चुका है। शो के कई दमदार प्रोमो रिलीज होने के बाद दर्शक इस 17वें सीजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

View this post on Instagram

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन इस शो में एक बार फिर पूरे हाई जोश में नजर आए। शो के नए सीजन में स्वतंत्रता दिवस 2025 को लेकर एक खास एपिसोड लॉन्‍च किया गया है, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर के जांबाज आर्मी के लेडी ऑफिसर नजर आने वाले हैं। शो ने इस देशभक्ति एपिसोड का प्रोमो भी जारी किया है, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर के सूत्रधार महिला ऑफिसर नजर आएंगे। 

देश की वीर बेटियां होंगी हॉट सीट पर

 बता दें कि, KBC के 17वां सीजन के मौके पर स्वतंत्रता दिवस विशेष एपिसोड में भारतीय नौसेना की कमांडर प्रेरणा देवस्थली (इंडियन नेवी), वायुसेना में कर्नल सोफिया कुरैशी (इंडियन आर्मी) और थलसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह (इंडियन एयर फोर्स) यह तीन महिला अधिकारी एक साथ नजर आएंगी। 

प्रोमो में नअर आई देश की तीन बहादुर बेटियां

मिली जानकारी के अनुसार, ये तीनों महिला ऑफिसर ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी कई अहम बातें कैमरे के सामने शेयर करेंगी। इस शो से जुड़े एक प्रोमो शेयर किया गया है जहां, कर्नल सोफिया कुरैशी कह रही है कि, पाकिस्तान यह करता चला आ रहा था, तो जवाब देना बनता था सर। इसके बाद विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, ‘फिर रात को 1 बजकर 5 मिनट से 1.30 बजे तक 25 में मिनट में खेल खत्म कर दिया।

कब जारी होगा शो का एपिसोड

वही, फिर कमांडर प्रेरणा देवस्थली कहती हैं, ‘टारगेट को निशाना बनाया और उन्हें तबाह किया, लेकिन किसी सिविलियन को नुकसान नहीं पहुंचाया, यह एक नया भारत नई सोच के साथ’। फिर अमिताभ बच्चन ने नारा लगाया भारत माता की जय। प्रोमो को कैप्शन में लिखा है, इस स्वतंत्रता दिवस महा स्पेशल उत्सव एपिसोड, 15 अगस्त रात 9 बजे। रिलीज किया जाएगा। 

KBC 17 का पहला कंटेस्टेंट

बता दें, अभिताब बच्‍चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ 17 के पहले एपिसोड में लखनऊ के रहने वाले और बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले मानवप्रीत हॉट सीट पर पहुंचे। अभी तक उन्होंने 25 लाख रुपये जीत लिए हैं और अब 50 लाख रुपये के सवाल पर उनकी गाड़ी अटक गई है और उन्होंने सोच विचार के बाद गेम को क्विट करने का फैसला लिया और 25 लाख लेकर घर लौटे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...