back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

H-1B वीजा पर ट्रंप का ‘टैक्स बम’! माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय कर्मचारियों को भेजा अलर्ट, 24 घंटे में अमेरिका लौटें

ट्रंप प्रशासन ने H-1B वीजा पर अमेरिका में एंट्री या री-एंट्री के लिए कंपनियों पर $100,000 का भारी शुल्क लगाने का फैसला किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप H-1B वीजा पर अमेरिका में नौकरी कर रहे हैं और इन दिनों भारत में हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई वीजा नीति ने भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की नींद उड़ा दी है। माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों ने भारत यात्रा पर गए अपने कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर अमेरिका लौटने का अल्टीमेटम दे दिया है।

क्या है नया नियम?

21 सितंबर 2025 से ट्रंप प्रशासन का नया आदेश लागू होने जा रहा है, जिसके तहत हर H-1B वीजा एंट्री या री-एंट्री पर कंपनियों को $100,000 (करीब 88 लाख रुपये) का भारी-भरकम शुल्क देना होगा।

यह नियम उन सभी विदेशी कर्मचारियों पर लागू होगा जो अमेरिका में नई एंट्री ले रहे हैं या किसी वजह से देश से बाहर जाकर वापस लौट रहे हैं।

 कंपनियों का ईमेल अलर्ट “तुरंत लौटें वरना एंट्री नहीं!”

सूत्रों की मानें तो माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में मौजूद अपने कर्मचारियों को आपात ईमेल भेजकर चेतावनी दी है कि वे 21 सितंबर से पहले हर हाल में अमेरिका लौट आएं।कंपनी का साफ संदेश है। जो कर्मचारी तय समय से पहले नहीं लौटे, उनकी एंट्री रोक दी जाएगी, जब तक कंपनी यह भारी शुल्क नहीं चुकाती।

फिलहाल अमेरिका में ही रहें, कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा न करें,

 माइक्रोसॉफ्ट का H-1B वीजा धारकों को स्पष्ट संदेश।

किन पर लागू होगा ये नियम?

सभी H-1B वीजा धारकों पर

अमेरिका से बाहर गए कर्मचारी जो लौटना चाहते हैं

नया H-1B आवेदन करने वाले प्रोफेशनल्स

हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने H-4 वीजा धारकों (परिवार के सदस्य) का स्पष्ट ज़िक्र नहीं किया है, लेकिन कंपनी ने आश्रितों से भी यात्रा टालने की सलाह दी है।

भारतीयों पर सीधा असर – क्यों मच गया हड़कंप?

H-1B वीजा धारकों में करीब 70% भारतीय हैं, जो अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियों में काम करते हैं। इसलिए यह नया नियम सीधे तौर पर भारतीय आईटी इंडस्ट्री को प्रभावित करेगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि, कई कंपनियां यह फीस हर कर्मचारी के लिए नहीं भरेंगी। सिर्फ जरूरी या उच्च स्तर की भूमिकाओं के लिए ही यह खर्च किया जाएगा। बाकी कर्मचारियों की अमेरिका वापसी मुश्किल में पड़ सकती है।

छुट्टियों की बजाय टिकट वापस – विदेश यात्रा कैंसिल करने की सलाह

माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वे फिलहाल अमेरिका से बाहर की कोई योजना न बनाएं।

भारत में छुट्टियाँ मना रहे कर्मचारी अब अमेरिका वापसी की अर्जेंसी में टिकट बुक करवा रहे हैं।

क्या करें कर्मचारी?

 21 सितंबर से पहले हर हाल में अमेरिका लौटें

 कंपनी से कन्फर्म करें कि वो फीस भरने के लिए तैयार है या नहीं

 अनावश्यक विदेश यात्रा अभी टालें

 वीजा दस्तावेज अपडेट रखें

ट्रंप प्रशासन के इस नए फैसले ने अमेरिकी कंपनियों और भारत जैसे देशों के लाखों प्रोफेशनल्स को चौंका दिया है। माइक्रोसॉफ्ट की चेतावनी से साफ है कि आने वाले दिनों में H-1B वीजा को लेकर नियम और सख्त हो सकते हैं।

इसलिए अगर आप भी H-1B वीजा पर हैं, तो अब वक्त है फैसले लेने का, जल्दी लौटने का, और सतर्क रहने का।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या है खर्ग आईलैंड, जिस पर ट्रंप ने किया बमबारी का दावा, जानिए क्यों कहा जाता है इसे ईरान की तेल अर्थव्यवस्था का दिल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...