back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाबी फिल्मों के दिग्‍गज एक्‍टर और कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन, 65 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

पंजाबी की कई फिल्मों में लोगों को हंसाने वाले फेमस कॉमेडियन और एक्‍टर जसविंदर भल्ला का आज सुबह मोहाली के एक अस्‍पताल में 65 की उम्र में आखिरी सांस ली।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पंजाबी फिल्‍म जगत से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर कॉमेडियन ओर पंजाबी सिनेमा इंडस्ट्री के दिग्‍गज एक्‍टर जसविंदर भल्ला का आज सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। जसविंदर भल्ला के निधन के बाद पंजाबी इंडस्‍ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। 

पंजाबी की कई फिल्मों में लोगों को हंसाने वाले फेमस कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का आज सुबह मोहाली के एक अस्‍पताल में 65 की उम्र में आखिरी सांस ली। कॉमेडियन जसविंदर भल्ला को कैरी ऑन जट्टा की सीरीज में एडवोकेट ढिल्लो के नाम से मशहूर हुए थे। वह पंजाबी फिल्‍मों काफी काम किया है। 

https://twitter..com/msisodia/status/1958733713422131264

जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार मोहाली में 23 अगस्त यानी कल किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, जसविंदर भल्ला काफी वक्‍त से बीमारी की चपेट में थे। और उनपर कोई दवा असर नहीं कर रही थी। जसविंदर भल्ला ने पंजाबी फिल्मों में कॉमेडी को अलग ऊंचाई दी।

जसविंदर भल्ला की यादगार फिल्में


कॉमेडियन जसविंदर भल्ला ने पंजाबी फिल्मों में कई यादगार किरदार निभाए। उनकी मुख्य फिल्मों में कैरी ऑन जट्टा (2012) और कैरी ऑन जट्टा 2 (2018) में उनका एडवोकेट ढिल्लों का रोल उन्‍हें बहुत पहचान दिलाई। इसके अलावा, मिस्टर एंड मिसेज 420 (2014), यार अनमुल्ले (2011) औा मुंडेयां तों बचके रहीं (2014) में भी उनका किरदार पसंद किया गया। 


जसविंदर भल्ला के निधन की खबर से प्रशंसक और साथी कलाकार सदमे में हैं। वही, उनके निधन पर पंजाब फिल्‍म इंडस्‍ट्री को भी काफी नुकसान हुआ। सोशल मीडिया पर उनके सहकर्मियों और प्रशंसकों की ओर से श्रद्धांजलि का तांता लगा हुआ है।

प्रोफेसर से बने कॉमेडियन


पंजाबी सिनेमा के जाने-माने एक्टर जसविंदर भल्ला एक्टिंग में आने से पहले प्रोफेसर थे। 4 मई 1960 को लुधियाना के दोराहा में जन्में जसविंदर भल्ला की छनकाटा सीरीज भी काफी हिट रही। फिल्म ‘दुल्ला भट्टी’ से करियर की शुरुआत हुई। इसके बाद ‘गड्डी चलती है छलांगा मार के, जिंद जान’, बैंड बाजे जैसी एक के बाद एक कई हिट हिट फिल्में दीं। 

 मनीष सिसोदिया से जताया शोक


जसविंदर भल्ला के निधन पर कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और उनके चाहने वाले उन्‍हें श्रद्धांजलि दे रहे है। आम आदमी पार्टी के नेता ओर दिल्‍ली के पूर्व डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी शोक जताया।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...