back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘क्‍या BCCI जवानों की शहादत को नगण्‍य मानता है, उसे शर्म…?’ आदित्य ठाकरे का मंत्री मनसुख मांडविया को लेटर

शिवसेना नेता और विधायक आदित्य ठाकरे ने अपने पत्र में लिखा कि पिछले दशकों में, हमारे देश और नागरिकों को पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकियों ने लगातार हमला कर नुकसान पहुंचाया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । आगामी कुछ दिनों में एशिया कप 2025 का आयोजन होना है। इसके लिए टीम इंडिया को ऐलान कर दिया गया है। टूर्नामेट में पाकिस्तान और भारत के बीच मुकाबला तय है। ओर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी एशिया कप में पाकिस्तान के साथ खेलने के लिए भारतीय टीम भेजे जाने पर स्थिति स्‍पष्‍ट कर दी है। 

इससे पहले कहा जा रहा था कि दोनों देशों के बीच तनाव के चलते किसी भी फॉर्मेट में क्रिकेट मैच नहीं खेला जाएगा। लेकिन, एशिया कप में दोनों देशों के बीच मुकाबले का मैच शेड्यूल जारी होने के बाद सियासी बवाल मच गया है। इसी संदर्भ में, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को महाराष्ट्र के विधायक आदित्य ठाकरे ने पत्र लिखा है। इस पत्र में आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर BCCI की भूमिका और राष्ट्रीय हितों पर सवाल खड़े किए गए हैं।

क्या BCCI राष्ट्रीय हित से भी ऊपर है? – आदित्य ठाकरे

शिवसेना नेता और विधायक आदित्य ठाकरे ने अपने पत्र में लिखा कि पिछले दशकों में, हमारे देश और नागरिकों को पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकियों ने लगातार हमला कर नुकसान पहुंचया है। हाल ही में, पीएम ने लाल किले से कहा था कि “पानी और खून साथ-साथ नहीं बह सकते।”

क्या BCCI सेना से भी ऊपर है?- आदित्‍य ठाकरे

लेकिन फिर भी ऐसी बीसीसीआई की ऐसी क्‍या मजबूरी है जो क्रिकेट मैच पाकिस्‍तान के साथ ही खेलना जरुरी है। उन्होंने लिखा कि इतना दुर्भाग्‍य घटना होने के बावजूद, BCCI एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए टीम भेज रहा है। इस फैसले से यह सवाल उठाता है कि क्या BCCI राष्ट्रीय हित और हमारे जवानों के बलिदान से भी ऊपर है?

BCCI जवानों के बलिदान को नगण्‍य मानता है- आदित्‍य ठाकरे

आदित्य ठाकरे ने अपने लेटर में लिखा कि अतीत में, कई राष्ट्रों ने देशहित में खेलों में भाग लेने से इनकार किया है। आतंकवाद भी एक ऐसा ही मुद्दा है, जो दोनों देशों को शांति और प्रगति से रोकता है। पत्र में आरोप है कि इसके बावजूद, केवल पैसों और विज्ञापनों की लालच में, BCCI हमारे जवानों के बलिदान और जीवन को नगण्य मानता है। 

विदेशों में डेलिगेशन क्‍यों भेजें थे?

विधायक ने कहा कि हमने दुनिया को यह बताने के लिए डेलिगेशन विदेशों में भेजा था कि ‘पहलगाम हमलों के पीछे पाकिस्तान है’। अब, क्या हम डेलिगेशन भेजकर दुनिया को यह समझाएंगे कि हम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट क्यों खेल रहे है?

बता दें, क्रिकेट एशिया कप का 17वां एडिशन 9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच UAE आयोजित किया जाना है। भारत, पाकिस्तान समेत कुल 8 टीमें टूर्नामेट में भाग लेंगी और टूर्नामेंट में कुल 19 मैच खेले जाएंगे। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में BCCI ने 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। शुभमन गिल उपकप्तान चुने गए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...