back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनुष्का-विराट और दीपिका-रणवीर की शादी शूट करने वाले विशाल पंजाबी ने आलिया-रनबीर की शादी से क्यों इनकार किया?

मशहूर वेडिंग वीडियोग्राफर विशाल पंजाबी ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में आने से इनकार कर दिया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनुष्का शर्मा-विराट कोहली से लेकर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और कियारा-सिद्धार्थ की शादी के पलों को यादगार बनाने वाले वेडिंग फिल्मर के विशाल पंजाब ने आलिया भट्ट और रनबीर कपूर की शादी में आने से मना कर दिया था।

शादी में क्यों नहीं गए विशाल पंजाबी?

विशाल पंजाबी ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि आलिया भट्ट और रनबीर कपूर की शादी जिस डेट पर हुई थी, उनकी वो डेट्स पहले से बुक्ड थीं। विशाल पंजाबी ने बताया कि जब उनसे संपर्क किया गया तो उसी डेट पर लंदन में एक शादी के लिए उन्हें बुक कर लिया गया था। वो फ्री नहीं थे, इसलिए उन्हें आलिया-रनबीर की शादी का काम लेने से मना करना पड़ गया था।

कौन हैं वीडियोग्राफर विशाल पंजाबी?

विशाल पंजाबी को शुरू से ही वीडियोग्राफी और फिल्ममेकिंग का शौक था। वो कपल्स के खास मौकों को कैमरे में कैद करके हमेशा के लिए खास बनाने का शौक रखते थे। इस वजह से उन्होंने ‘द वेडिंग फिल्मर’ स्टूडियो शुरू किया। धीरे-धीरे विशाल एक फेमस वेडिंग फिल्म मेकर बन गए। विशाल के पोर्टफोलियो में कई हाई-प्रोफाइल शादियां शामिल हैं। इनमें कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिया मिर्ज़ा-वैभव रेखी, अनुष्का शर्मा- विराट कोहली, रकुलप्रीत- जैकी भगनानी, दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह, जसप्रीत बुमराह- संजना, राजकुमार राव- पत्रलेखा और बिपाशा बसु-करण ग्रोवर की शादियां शामिल हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵