नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सनी देओल और रणदीप हुडा की फिल्म ‘जाट’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर दर्शकों के मन में काफी उत्सुकता थी इस फिल्म के लिए। लेकिन फिल्म जैसे ही रिलीज हुई हालांकि सोशल मीडिया पर दर्शकों ने इस फिल्म को काफी ज्यादा प्यार दिया। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू नहीं दिखा पाई। वहीं आप फिल्म के सातवें दिन का भी कलेक्शन सामने आया है 7 दिन में फिल्म 60 करोड़ कभी कलेक्शन नहीं कर पाई है।
अब तक फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
10 अप्रैल को रिलीज हुई सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘जाट’ ने ओपनिंग डे पर 9.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद से फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट और उतार-चढ़ाव देखे गए तो वहीं आप सातवें दिन की भी रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने सातवें दिन चार करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ एक हफ्ते के अंदर फिल्म ने भारत में अब तक 57.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। देखा जाए तो अब तक फिल्म ने 60 करोड़ का भी कलेक्शन नहीं कर पाई है ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है की फिल्म फ्लॉप हो जाएगी।
सोशल मीडिया में मिल रही तारीफ
इस फिल्म में सनी देओल का वहीं एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर फिल्म ‘जाट’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं और अपना प्यार सनी देओल को दे रहे हैं। और उनकी तारीफ भी काफी कर रहे हैं। फिल्म में विलेन के रोल में नजर आ रहे रणदीप हुड्डा की भी तारीफ काफी ज्यादा हो रही है। सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा प्यार मिलने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही है।
आपको बता दें कि गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित ‘जाट’ में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। और रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म को लगभग 100 करोड़ के बजट में बनाया गया है।





