back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hurun India: अंबानी ही अव्वल, देश की नंबर-1 कंपनी बनी रिलायंस, ये हैं देश की टॉप-10 कंपनियां

RIL M-Cap: एशिया के सबसे रईसा शख्स मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries- RIL) ने आज एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। एशिया के सबसे रईसा शख्स मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries- RIL) ने आज एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2 फीसदी मजबूत हुआ और 2958 रुपए पर पहुंचा। यह ऑलटाइम हाई है। इसके साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज 20 लाख करोड़ रुपए मार्केट कैप पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है।

कंपनी का शेयर 2958 रुपए पर पहुंचा

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज 2958 रुपए पर पहुंचा तो उस वक्त कंपनी का मार्केट कैपिटल बढ़कर 20,01,154.73 करोड़ रुपए पहुंचा। इसके साथ पहली बार ऐसा हुआ, जब किसी भारतीय कंपनी का मार्केट कैप 20 लाख करोड़ रुपए के पार गया। इस साल आरआईएल का स्टॉक अब तक 14 फीसदी बढ़ा है। पिछले एक महीने में 7 फीसदी और एक साल में 27 फीसदी मजबूत हुआ है।

टीसीएस दूसरे नंबर पर

मार्केट कैपिटलाइजेशन में दूसरे नंबर पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) है। टीसीएस का मार्केट कैप 15,08,260.98 करोड़ रुपए है। तीसरे नंबर पर एचडीएफसी बैंक है। फिर आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस हैं।

टॉप-10 वैल्युएबल कंपनियां (मार्केट कैप)

1. रिलायंस इंडस्ट्रीज: 20,01,155 करोड़

2. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज: 15,08,261 करोड़

3. एचडीएफसी बैंक: 10,56,504 करोड़

4. आईसीआईसीआई बैंक: 7,09,254 करोड़

5. इंफोसिस: 6,94,433 करोड़

6. एलआईसी: 6,30,444 करोड़

7. एसबीआई: 6,30,390 करोड़

8. भारती एयरटेल: 6,26,626 करोड़

9. एचयूएल: 5,62,880 करोड़

10. आईटीसी: 5,05,966 करोड़

कब-कैसे बढ़ा मार्केट कैप?

रिलांयस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप पहली बार अगस्त, साल 2005 में 1 लाख करोड़ रुपए पहुंचा था। उसके बाद 18 साल में कंपनी का मार्केट कैप 20 गुना बढ़ा। अप्रैल, साल 2007 में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 2 लाख करोड़, सितंबर, साल 2007 में 3 लाख करोड़, अक्टूबर, साल 2007 में 4 लाख करोड़ और जुलाई, साल 2017 में 5 लाख करोड़ पहुंचा।

निवेशकों की दौलत में 2 लाख करोड़ रुपए का इजाफा

नवंबर, साल 2019 में मार्केट कैप 10 लाख करोड़ और सितंबर, साल 2021 में 15 लाख करोड़ पहुंचा। 11 जनवरी, साल 2024 को रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 18 लाख करोड़ पार किया था। 29 जनवरी, साल 2024 को यह 19 लाख करोड़ के पार गया। मतलब 1 महीने से कम समय में कंपनी ने निवेशकों की दौलत में 2 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

निवेशकों के लिए खुशखबरी! जीरो ब्रोकरेज अकाउंट के फायदे और ऑनलाइन खोलने का तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग करने के लिए डीमैट अकाउंट अनिवार्य है। इसी खाते में निवेशकों के शेयर, बॉन्ड, म्यूचुअल...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...