back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPO Update: रिलायंस का टूटा रिकॉर्ड, टाटा के इस शेयर को पाने का आज आखिरी मौका !

Tata Technologies IPO:टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) का बहुप्रतीक्षित आईपीओ पर बोली लगाने का आज आखिरी दिन है। यह 22 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) का बहुप्रतीक्षित आईपीओ पर बोली लगाने का आज आखिरी दिन है। यह 22 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। दूसरे दिन गुरुवार (23 नवंबर) को इसे 14.85 गुना बोलियां मिल चुकी हैं। दो दशक में टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का यह पहला आईपीओ है।

3042.5 करोड़ रुपए का IPO

NSE के मुताबिक 3042.5 करोड़ रुपए के आईपीओ में 4,50,29,207 शेयरों की पेशकश पर कुल 66,87,31,680 शेयरों की बोलियां मिली हैं। इस तरह टाटा टेक्नोलॉजीज ने दो दिनों में सबसे ज्यादा बोलियां हासिल करने का रिकॉर्ड बना लिया है। इसने जोमैटो, रिलायंस पावर, नायका (FSN E-Commerce Ventures) और दूसरी कंपनियों को पीछे छोड़ा। कंपनी को एनआईआई खंड में सबसे अधिक 31.03 गुना बोलियां मिली हैं। रिटेल पोर्श में यह 11.19 गुना और क्यूआईबी खंड में 8.55 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

इश्यू खुलने के चंद मिनटों में भर गया था

बुधवार को टाटा टेक्नोलॉजीज का इश्यू खुलने के चंद मिनटों में ही इसे पूरा भर गया था। यह इश्यू 24 नवंबर को बंद होगा। इसके लिए 475-500 रुपए प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय है। यह इश्यू पूरी तरह से बिक्री पेशकश यानी ऑफर फॉर सेल पर बेस्ड है। इस दौरान 6.08 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश हुई है। कंपनी ने इश्यू खुलने से पहले एंकर निवेशकों से 791 करोड़ रुपए जुटाए हैं।

20 साल में टाटा का पहला IPO

ग्रे मार्केट में टाटा टेक्नोलॉजीज का अनलिस्टेड शेयर 388 रुपए के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है। जो इसके इश्यू प्राइस से 77.6 प्रतिशत अधिक है। यानी ग्रे मार्केट इसके 888 रुपए पर लिस्ट होने की उम्मीद है। आईपीओ में प्रमोटर कंपनी टाटा मोटर्स 4.62 करोड़ शेयर बेच रही। इसमें 10 प्रतिशत कोटा टाटा मोटर्स के पात्र शेयरहोल्डर्स के लिए रखा गया है। टाटा ग्रुप का 20 साल में यह पहला आईपीओ है। इससे पहले 2004 में टीसीएस का आईपीओ लाया गया था।

तीन और आईपीओ हो रहे बंद

टाटा टेक्नोलॉजीज के अतिरिक्त तीन और आईपीओ के लिए आज बोली लगाने का अंतिम दिन है। इनमें फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज, फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज और गांधार ऑयल रिफाइनरी इंडिया शामिल हैं। फेडबैमक फाइनेंशियल सर्विसेज के 1092 करोड़ के आईपीओ का प्राइस बैंड 133-140 रुपए है। फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज के 593 करोड़ के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 288-304 रुपए तय है। गांधार ऑयर रिफाइनरी के इश्यू के लिए प्राइस बैंड 160-169 रुपए है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...