back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tim Cook: भारत में जबरदस्त बढ़ा Apple का कारोबार, iphone और अन्य प्रोडक्ट से कमाए इतने हजार करोड़

Apple iphone: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एपल के सीईओ टिम कुक ने भारत में मध्य आय वर्ग के लोगों की बढ़ती आबादी पर बड़ा दांव खेला है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एप्पल के सीईओ टिम कुक ने भारत में मध्य आय वर्ग के लोगों की बढ़ती आबादी पर बड़ा दांव खेला है। एप्पल ने जून से सितंबर तक स्मार्टफोन का अब तक का सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। स्मार्टफोन बाजार में साल-दर-साल अन्य कंपनियों की ग्रोथ रेट फ्लैट रही है, जबकि एप्पल की बिक्री तेजी से बढ़ रही। एप्पल ने भारत में चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कमाई के मामले में रिकॉर्ड बनाया है।

भारत बना प्रमुख बाजार

एप्पल के सीईओ टिम कुक का कहना है कि उनके लिए भारत शानदार मार्केट है। इस साल की जून-सितंबर तिमाही में एप्पल ने भारतीय कारोबार से खूब कमाई की है। भारत में एप्पल का कारोबार दो अंकों में बढ़ रहा। इस वजह से एप्पल के लिए भारत प्रमुख बाजार बन गया है।

दो अंकों में ग्रोथ कर रही कंपनी

टिम कुक का कहना है कि कंपनी ने भारत में कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी का भारतीय कारोबार दो अंकों में ग्रोथ कर रहा। कुक ने कहा कि भारत में मध्य आय वर्ग की विशाल आबादी है। बहुत से लोग निम्न आय वर्ग से मध्य आय वर्ग के बीच शिफ्ट कर रहे हैं।

आईफोन बेचकर 43.8 बिलियन डॉलर कमाए

कुक ने बताया कि भारत बहुत बड़ा बाजार है। जबकि, एप्पल की मार्केट हिस्सेदारी यहां बहुत कम है। इस हिसाब से एप्पल को कामकाज बढ़ाने की काफी गुंजाइश है। कंपनी ने आईफोन की बिक्री से 43.8 बिलियन डॉलर कमाए हैं। एप्पल म्यूजिक और आई-क्लाउड समेत डिजिटल सेवाओं की बिक्री से एप्पल ने 22.3 अरब डॉलर कमाए हैं।

इस साल 50 हजार करोड़ का किया कारोबार

कुक ने एप्पल के बढ़ते प्रोडक्ट की मांग की बड़ी वजह मिडिल क्लास की बढ़ती आबादी बताई है। उन्होंने कहा कि देश की निम्न आय वर्ग की आबादी से हर साल बहुत लोग मिडिल आय वर्ग में शामिल हो रहे। इस साल एप्पल ने भारत में 50 हजार करोड़ रुपए का कारोबार किया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵