back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिंदुओं पर अत्याचार के बीच Adani Power का बांग्लादेश को झटका, Gautam Adani के फैसले के सामने झुकी यूनुस सरकार

गौतम अडानी की Adani Power कंपनी का बकाया न चुकाने की वजह से कंपनी ने बांग्लादेश को दी जाने वाली बिजली सप्लाई आधी कर दी थी जिस पर अब यूनुस सरकार भी राजी हो गई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में न तो सुचारु व्यवस्था ही चल पा रही है और न ही आर्थिक मोर्चे पर कोई अच्छी खबर सामने आ रही है। आर्थिक तौर पर विदेशी मुद्रा की कमी के चलते बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। यूनुस सरकार ने भारतीय कारोबारी गौतम अडानी की कंपनी से खरीदे जाने वाली बिजली की मात्रा में भारी कटौती करने का फैसला लिया है। दरअसल Adani Power से खरीदी जाने वाली बिजली को आधा करने के पीछे अडानी पर लगे आरोपों को भी माना जा रहा है। बांग्लादेश सरकार रिश्वतखोरी के आरोप लगने के बाद अडानी के साथ की गई डील को एनलाइसिस करने की बात कह चुकी है।

Adani Group का बकाया चुकाने में फेल हो रही है बांग्लादेश सरकार

सत्ता पलटने के बाद से ही बांग्लादेश हर मोर्चे पर फेल होता हुआ दिखाई दे रहा है। एक तरफ तो अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर बांग्लादेश घिरा हुआ है जबकि इसके अलावा देश विदेशी मुद्रा की कमी से भी जूझ रहा है। साल 2017 में बांग्लादेश की सरकार ने अडानी पावर के साथ डील की थी जिसके तहत बिजली सप्लाई करने के लिए 25 साल का कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। हालांकि यूनुस सरकार ने अडानी पावर पर बकाया होने का हवाला देते हुए बिजली सप्लाई को आधा करने का फैसला लिया है। हालांकि पैसे न चुका पाने की वजह से अडानी पावर ने बांग्लादेश को दी जाने वाली बिजली आधी कर दी थी जिसे लेकर बांग्लादेश ने नाराजगी जताई थी, लेकिन अब बांग्लादेश की सरकार की तरफ से भी इस फैसले पर रजामंदी दे दी गई है।

5508 करोड़ रुपये के बोझ तले दबा है बांग्लादेश

बांग्लादेश पावर डेवल्पमेंट बोर्ड की तरफ से बताया गया कि 2017 में किए गए कॉन्ट्रैक्ट के तहत बांग्लादेश को अडानी पावर के 650 मिलियन डॉलर का भुगतान करना है जो कि इंडियन करेंसी में 5,508 करोड़ रुपये है। हालांकि औसत से कम भुगतान करने की वजह से बांग्लादेश की सरकार करीब 900 मिलियन डॉलर के कर्ज तले दब गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵