back to top
27.4 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत में बढ़ रहा है कर्ज का बोझ, हर एक लाख लोगों पर 18 हजार से अधिक लोग कर्ज में डूबे

यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के माध्यम से सामने आई है। यह रिपोर्ट लोन के संबंध में जानकारी प्रदान करती है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। भारत में कई दार्शनिक हुए हैं उनमें से एक दार्शनिक चार्वाक जिनकी दृष्टि और दर्शन यह कहता है कि लोन लेकर घी पीना है तो घी पियो मरने के बाद किसको पता है कि स्वर्ग मिलेगा या नर्क, और इन दिनों भारत में यही चार्वाक दर्शन हकीकत में जीवन व्यवहार में सबसे अधिक उपयोग किया जाता हुआ दिख रहा है, क्योंकि भारत में चाहे शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण, लगातार उधार लेने वाले और कर्ज में डूबने वालों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है । एक रिपोर्ट के मुताबिक कर्ज में फंसे हुए लोगों में सबसे अधिक शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र के लोग हैं। देश में हर एक लाख लोगों पर 18 हजार से ज्यादा लोग कर्ज में डूबे हुए हैं।

ग्रामीण इलाकों में कर्जदारी ज्यादा होना सामने आया 

यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के मध्यम से सामने आई है। यह रिपोर्ट लोन के संबंध में जानकारी प्रदान करती है। इसके मुताबिक लोगों की उधारी काफी बढ़ गई है, अभी तक ऐसा माना जाता रहा है कि शहरी इलाकों में लोग EMI पर सामान खरीदते हैं, लेकिन यहां ग्रामीण इलाकों में भी लोग बड़ी संख्या में EMI पर सामान खरीदते नजर आ रहे हैं, इसके चलते एवम अन्य कारणों से ग्रामीण इलाकों में कर्जदारी ज्यादा होना सामने आया है। केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय के व्यापक वार्षिक मॉड्यूलर सर्वेक्षण के अनुसार, प्रति एक लाख लोगों पर 18 हजार 322 लोग कर्ज में हैं।

ग्रामीण इलाकों में यह अनुपात 18.7 फीसदी है

शहरी क्षेत्रों में यह अनुपात 17.44 प्रतिशत है। जबकि ग्रामीण इलाकों में यह अनुपात 18.7 फीसदी है। यानी ईएमआई पर सामान खरीदने वालों की संख्या भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी क्षेत्र से ज्यादा है। ग्रामीण इलाकों में कर्ज लेने वालों का अनुपात 6 फीसदी बढ़ा है, जबकि शहरी इलाकों में यही अनुपात 2.8 फीसदी है। 

शहरी क्षेत्रों में घरेलू खर्च में 146 प्रतिशत की बढ़ोतरी

रिपोर्ट यह भी कहती है कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में परिवारों का मासिक खर्च भी काफी बढ़ा हुआ है। ऐसा देखने में आया है कि इस बढ़ती लागत के कारण ऋणग्रस्तता का स्तर भी देश में बढ़ गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू खर्च में 164 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि शहरी क्षेत्रों में घरेलू खर्च में 146 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

ग्रामीण क्षेत्रों में किसान भारी कर्ज में डूबे हुए हैं

इस रिपोर्ट से यह भी सामने आया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसान भारी कर्ज में डूबे हुए हैं। इसका कारण बढ़ती उत्पादन लागत और घटता उत्पादन है। किसानों के खेत का उचित बाजार मूल्य न मिलना भी कर्ज का कारण है। ग्रामीण इलाकों में महिलाएं ज्यादा कर्जदार हैं, उसकी तुलना में शहरी इलाकों में महिलाएं कम कर्ज लेती हैं। ग्रामीण इलाकों में एक लाख महिलाओं में से 13 फीसदी महिलाएं कर्ज लेती हैं, जबकि शहरी इलाकों में एक लाख में से सिर्फ 10 फीसदी महिलाएं ही कर्ज लेती हैं। इन आँकड़ों से पता चलता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा लोन लेने की दर लगातार समय के साथ बढ़ रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵