back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Emerald Tyres IPO: शेयर अलॉटमेंट के साथ ही 90% का मुनाफा बुक हो जाएगा, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

एमराल्ड टॉयर के आईपीओ का आज अलॉटमेंट होना है। ग्रे मार्केट में यह 90.5 प्रतिशत को प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जिन निवेशकों ने Emerald Tyres IPO में शेयर अलॉटमेंट के लिए निवेश किया था उनके लिए आज अलॉटमेंट फाइनल हो जाएगा। आईपीओ को शानदार रिसपॉन्स मिला था। Emerald Tyres IPO Subsription रेट 530.59 गुना रहा। आज 10 दिसंबर को निवेशकों को शेयर अलॉट होने की संभावना है जिसका स्टेटस् आप नीचे दिए गए स्टेप्स का इस्तेमाल करते हुए चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें Emerald Tyres IPO Allotment Status

  • NSE पर कैसे चेक करें

  • NSE के अलॉटमेंट स्टेटस पेज पर जाएं। इसके लिए इस लिंक पर सीधे जाएं

  • यूजर नेम और पासवर्ड से लॉग इन करें। नए यूजर साइन अप करें

  • ड्रॉपडाउन मेनू से ‘Emerald Tyres Manufacturers Limited’ को सेलेक्ट करें

  • पैन डिटेल को वेरिफाई करें

  • आईपीओ के लिए ऐप्लिकेशन नंबर दर्ज करें

  • अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें

ऐसा रहा है Emerald Tyres Subscription Rate

Emerald Tyres के आईपीओ को अच्छा खासा सब्सक्रिप्शन रिटेल कैटेगरी में मिला है जिसकी दर 558.11 गुना रही। इसके अलावा NII कैटेगरी में इसे सबसे ज्यादा 912.18 गुना सब्सक्राइब किया गया। अगर बात करें QIB कैटेगरी की तो इसमें केवल 195.95 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

12 दिसंबर को होगी Emerald Tyres Shares की लिस्टिंग

Emerald Tyres के शेयरों का प्राइज बैंड 95 रुपये पर निर्धारित हुआ है। हालांकि इसके Emerald Tyres IPO GMP का अनुमान निवेशकों को खुश कर रहा है। ग्रे मार्केट में इसका मौजूदा प्रीमियम 86 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 95 रुपये का 90.6 प्रतिशत हिस्सा 86 रुपये होता है जिसका सीधा मतलब है अगर इसी रेट पर 12 दिसंबर को शेयरों की लिस्टिंग होती है तो निवेशकों को 90.5 प्रतिशत का मुनाफा पहले ही दिन निवेशकों को मिल जाएगा। इस खबर के बाद निवेशकों के चेहरे खिले हुए दिखाई दे रहे हैं।

(IPO में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें)

Advertisementspot_img

Also Read:

PNGS रीवा डायमंड ज्वेलरी का IPO खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़, जानिए प्राइस बैंड और GMP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय प्राइमरी मार्केट में आभूषण सेक्टर की कंपनी पीएनजीएस रीवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ 24 फरवरी 2026 को खुल गया है।...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...