back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PMJJBY में सिर्फ ₹436 सालाना प्रीमियम पर 2 लाख का लाइफ कवर! जानें सरकारी बीमा योजना की पूरी जानकारी

PMJJBY में सिर्फ ₹436 सालाना प्रीमियम देकर किसी भी कारण से होने वाली मृत्यु पर ₹2 लाख का लाइफ कवर मिलता है। जिसमें 18–50 आयु के व्यक्ति लाभांवित हो सकते है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) एक वर्ष की अवधि वाली नवीकरणीय (Renewable) लाइफ इंश्योरेंस स्कीम है, जिसे हर साल रिन्यू कराया जा सकता है। यह योजना ग्राहक की किसी भी कारण से मृत्यु होने पर बीमा कवर प्रदान करती है। आइए जानते है इससे जुड़ी सभी जानकारी । 

कौन ले सकता है लाभ?

18 से 50 वर्ष आयु का कोई भी व्यक्ति

जिसके पास बैंक/डाकघर में सेविंग अकाउंट हो

बैंक/डाकघर ही इस योजना का मास्टर पॉलिसीधारक होता है

 योजना के मुख्य लाभ और प्रीमियम

बीमा कवर किसी भी वजह से मृत्यु होने पर ₹2 लाख का जीवन बीमा कवर।

सालाना प्रीमियम प्रति ग्राहक प्रतिवर्ष ₹436 (नवीनीकरण के समय पूरा प्रीमियम देना अनिवार्य)।

पात्रता आयु 18 से 50 वर्ष की आयु के सभी व्यक्तिगत (सिंगल या जॉइंट) बैंक/डाकघर खाताधारक।

मास्टर पॉलिसीधारक इस योजना में भाग लेने वाले बैंक या डाकघर मास्टर पॉलिसीधारक होते हैं।

 पहली बार नामांकन के लिए आनुपातिक प्रीमियम

यदि कोई ग्राहक पॉलिसी अवधि के बीच में पहली बार नामांकन करवाता है, तो उसे निम्न आनुपातिक प्रीमियम जमा करना होगा। तो इसकी नामांकन की अवधिदेय प्रीमियम इस प्रकार होगी। 

नामांकन की अवधि देय प्रीमियम

जून, जुलाई और अगस्त-पूर्ण वार्षिक प्रीमियम ₹436

सितंबर, अक्टूबर और नवंबर-₹342

दिसंबर, जनवरी और फरवरी-₹228

मार्च, अप्रैल और मई-₹114

नोट: रिन्युअल के समय हर साल ₹436 का पूरा प्रीमियम देना अनिवार्य है।

 इन स्थितियों में कवरेज हो जाएगा खत्म

सदस्य को मिलने वाला ₹2 लाख का बीमा कवर कुछ विशेष परिस्थितियों में समाप्त या प्रतिबंधित हो जाता है, जिसके सदस्य की आयु 55 वर्ष पूरी होने पर बीमा कवर खुद ही खत्म हो जाएगा।अगर बीमा प्रीमियम कटने के समय बैंक खाते में पर्याप्त राशि नहीं है, या सदस्य का बैंक खाता बंद हो जाता है, तो बीमा स्वतः समाप्त हो जाएगा।

अगर कोई सदस्य गलती से एक से अधिक बैंक खातों से योजना में शामिल होता है, तो कुल बीमा कवर ₹2 लाख तक ही सीमित रहेगा। डुप्लीकेट पॉलिसी के लिए दिए गए अतिरिक्त प्रीमियम को जब्त कर लिया जाएगा (कोई रिफंड नहीं होगा)।50 वर्ष की आयु के बाद नए सदस्य इस योजना में शामिल नहीं हो सकते हैं।

यह योजना एलआईसी या अन्य बीमा कंपनियों द्वारा भाग लेने वाले बैंकों/डाकघरों की सलाह से संचालित होती है, जिससे दावा निपटान प्रक्रिया सरल बनी रहती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ी तो होगा बड़ा नुकसान! फैसला लेने से पहले जान लें पूरा सच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ना आसान फैसला नहीं है, क्योंकि इसका सीधा असर आपकी जेब और भविष्य की सुरक्षा दोनों पर...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...