back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Google कर्मचारियों की नौकरी खतरे में, अभी और कर्मचारियों की होगी छंटनी, पिचाई ने कर दिया साफ

Layoffs 2024: गल के कर्मचारियों के लिए नया साल बुरा साबित हो रहा है। साल के तीन सप्ताह भी नहीं बीते हैं और कंपनी के हजारों कर्मचारियों की नौकरी जा चुकी है। और भी कर्मचारी छंटनी का शिकार बन सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। गूगल के कर्मचारियों के लिए नया साल बुरा साबित हो रहा है। साल के तीन सप्ताह भी नहीं बीते हैं और कंपनी के हजारों कर्मचारियों की नौकरी जा चुकी है। और भी कर्मचारी छंटनी का शिकार बन सकते हैं। द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में गूगल में फिर छंटनी हो सकती है। यह आशंका सीईओ सुंदर पिचाई के एक इंटरनल मेमो के हवाले से जताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक पिचाई ने कर्मचारियों से इंटरनल मेमो में कहा है कि आने वाले दिनों में छंटनी से अन्य लोग भी प्रभावित हो सकते हैं।

लेने होंगे कई बड़े निर्णय

पिचाई ने गूगल के सभी कर्मचारियों को बुधवार को भेजे गए इंटरनल मेमो में कहा कि हमारे सामने महत्वाकांक्षी लक्ष्य हैं। इस साल हम बड़ी प्राथमिकताओं में निवेश करने जा रहे हैं। वैसे, वास्तविकता है कि हमें निवेश करने की इस क्षमता के लिए कड़े निर्णय लेने होंगे। पिचाई ने साफ इशारा किया कि आने वाले दिनों में जिस कड़े निर्णय की बात की जा रही है, वह वास्तव में छंटनी से संबंधित है।

पिछले साल की तरह नहीं होगी व्यापक स्तर पर छंटनी

गूगल सीईओ ने यह भरोसा दिलाया है कि आने वाली छंटनी पिछले साल की तरह व्यापक नहीं होगी। हर टीम पर इसका असर नहीं होगा। उन्होंने कहा, लेकिन मैं जानता हूं कि अपने सहकर्मियों और टीमों को छंटनी से प्रभावित होते देखना मुश्किल है।

पिछले साल गईं थीं 12 हजार नौकरियां

गूगल ने पिछले साल 12 हजार कर्मचारियों को जॉब से हटाया था। छंटनी में हार्डवेयर, ऐड सेल, सर्च, शॉपिंग, मैप्स, पॉलिसी, कोर इंजीनियरिंग और यूट्यूब समेत सभी टीम पर असर हुआ था। इस साल भी कई डिपार्टमेंट के हजारों लोगों को 10 जनवरी के बाद से हटाया जा चुका है। वीडियो प्लेटफॉर्म के 100 लोगों को सूचित किया जा चुका है।

2022 से की जा रही छंटनी

टेक कंपनियां साल 2022 से छंटनी कर रही हैं। पिछले साल भी दुनिया भर की टेक कंपनियों ने लाखों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। अमेजन की वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी ट्विच इस साल 500 स्टाफ की छंटनी कर चुकी है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵