back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Google ने AI जिनियस नोअम शजीर को री-हायर करने के लिए $2.7 billion का पैकेज दिया

नोअम नाम के एक कर्मचारी ने कंपनी इसलिए छोड़ी थी क्योंकि कंपनी ने एक चैट बॉट जारी करने के उनके अनुरोध को अस्वीकर कर दिया था जिसे उन्होंने एक सहयोगी डैनियल डी फ्रीटास के साथ मिलकर बनाया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Google ने AI जिनियस नोअम शजीर को री-हायर करने के लिए $2.7 billion का पैकेज दिया है। 48 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गूगल ने साल 2000 में हायर किया था। इसके बाद उन्होंने अपना स्टॉर्टअप शुरू करने के लिए कंपनी को 2021 में छोड़ दिया था। उन्होंने कंपनी इसलिए छोड़ी थी क्योंकि कंपनी ने एक चैट बॉट जारी करने के उनके अनुरोध को अस्वीकर कर दिया था जिसे उन्होंने एक सहयोगी डैनियल डी फ्रीटास के साथ मिलकर बनाया था।

शेजीर और सहयोगी ने मिलकर की थी Character AI की शुरुआत

शेजीर और उनके सहयोगी फ़्रीटास ने Character AI की शुरुआत की थी जो सिलिकॉन वैली में सबसे लोकप्रिय AI स्टार्टअप में से एक बन गया। 2023 तक यह $1 ​​बिलियन के मूल्यांकन तक पहुंच गया। पिछले महीने Google और Character AI ने घोषणा की कि शेज़ीर, डी फ़्रीटास और Character AI की रिसर्च टीम के कुछ सदस्य Google की AI इकाई डीप माइंड में शामिल होंगे। डील के समय Character AI ने कहा कि उसके पास 20 मिलियन से अधिक मंथली सक्रिय यूजर्स थे। 

इस लाइसेंसिंग डील से Google को कैरेक्टर AI की इंटलेक्टुअल प्रॉप्रटी तक पहुंचने की अनुमति देता है। कंपनी के कर्मचारियों के बीच शेज़ीर की गूगल में वापसी को कैरेक्टर AI के अधिग्रहण के पीछे मुख्य कारण माना जा रहा है।

पूर्व CEO एरिक श्मिट शेजीर से बहुत प्रभावित थे

गूगल के पूर्व CEO एरिक श्मिट शेजीर से बहुत प्रभावित थे। इतने प्रभावित कि उन्हें यकीन हो गया कि वह एक ऐसा एआई मॉडल बना पाएंगे जो मानव-स्तर की बुद्धिमत्ता के साथ काम कर सके।

चैट बोट मीना भी बनाई

Eric ने कहा कि अगर दुनिया में कोई ऐसा वयक्ति है जो ऐसा कर सकता है और जिसके बारे में मैं सोच सकता हूं वो नोअम शजीर ही है। नोअम ने चैट बोट मीना भी बनाई है। यह कई मुद्दों पर मानवों से बात कर सकता है। शेजीर मीना की उपयोगिता को लेकर इतने आश्वस्त थे कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि यह एक दिन Google के सर्च इंजन की जगह ले लेगा।

लेकिन Google के अधिकारियों ने सुरक्षा और निष्पक्षता की चिंताओं के कारण मीना को रिलीज करना बहुत जोखिम भरा समझा। नोम शाज़ीर अब Open AI के Chat GPT जैसे प्रतिद्वंद्वियों के साथ कंपीटीशन करने के लिए बनाए गए Google के अगली पीढ़ी के AI मॉडल जेमिनी के अगले संस्करण के निर्माण के लिए कंपनी के प्रयासों का नेतृत्व करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵