नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ईशा अंबानी, परिता पारेख और गजल अलग हूरून इंडिया की अंडर-35 लिस्ट में शामिल हो गई हैं। ईशा रिलायंस रिटेल के non executive director के रूप में कार्य करती हैं, जबकि परिता शिक्षकों के लिए एक सहयोग मंच टॉडल में शिक्षण प्रमुख हैं।
2024 हुरुन इंडिया अंडर-35 में 35 साल से कम उम्र के 150 उत्कृष्ट entreprenuers पर प्रकाश डाला गया है, जो पहली पीढी के लिए 50 मिलियन अमरीकी डॉलर और अगली पीढ़ी के लीडर्स के लिए 100 मिलियन अमरीकी डालर के minimum business valuation वाले लोगों को मान्यता देता है। सूची में 35 वर्ष से कम आयु के 150 भारतीय उद्यमियों को शामिल किया गया है।
सूची में 7 महिलाएं हैं शामिल
सूची में सात महिलाओं को शामिल किया गया है, जिनमें से चार अपने पारिवारिक बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं। अन्य महिलाओं में पर्सनल केयर ब्रांड mamaearth की संस्थापक ग़ज़ल अलघ शामिल हैं।
अंकुश सचदेवा सबसे कम उम्र के entrepreneur हैं
सूची में शामिल सबसे कम उम्र के Entrepreneur अंकुश सचदेवा हैं, जो शेयरचैट के सह-संस्थापक और सीईओ और आईआईटी कानपुर से स्नातक हैं। इस सूची में मुकेश अंबानी के बेटे, रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (RJIL) के अध्यक्ष आकाश अंबानी और ईशा अंबानी के भाई भी शामिल हैं।
संस्थानों में IIT मद्रास सबसे आगे
आईआईटी मद्रास ने सबसे अधिक संख्या में उद्यमियों को बनाया है। जिसमें 13 ग्रैजुएट शामिल हैं, इसके बाद IIT बॉम्बे में 11 और आईआईटी दिल्ली और आईआईटी खड़गपुर में 10-10 Entreprenuer हैं।
हुरुन इंडिया के एमडी और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा: “हमारा शोध भारत के अंडर-35 जनसांख्यिकीय के बीच गतिशील उद्यमशीलता की भावना को रेखांकित करता है, खासकर जब देश की अर्थव्यवस्था का विस्तार जारी है। इन युवा बिजनेस लीडरों ने भू-राजनीतिक जटिलताओं, मुद्रास्फीति और अन्य आर्थिक प्रतिकूलताओं जैसी चुनौतियों का कुशलता से सामना करते हुए तेजी से सफल कंपनियां स्थापित की हैं।





