back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hyundai IPO: शुरुआती दो दिन नहीं मिली बोली, GMP प्राइज हुआ नेगेटिव, अब इस भाव पर शेयर लिस्ट होने की उम्मीद

निवेशकों ने शुरुआती दौर में हुंडई आईपीओ में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई थी लेकिन तीसरे दिन इसका सब्सक्रिप्शन 2.37 गुना हो गया। 22 अक्टूबर को Hyundai IPO Share बाजार में लिस्ट होंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 15 अक्टूबर को LIC IPO को पछाड़कर Hyundai IPO अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ जरूर बन गया लेकिन निवेशकों की इसमें दिलचस्पी शुरुआती दो दिन में काफी कम दिखाई दी। हालांकि तीसरे दिन आईपीओ ने अच्छा प्रदर्शन किया। GMP में शेयर के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में निवेशकों की दिलचस्पी इस बात में है कि शेयर बाजार में इसके शेयर किस भाव पर लिस्ट हो सकते हैं।

निवेशकों की दिलचस्पी नही दिखने से GMP में मिला ठंडा रिस्पॉन्स

बेशक Hyundai IPO LIC को पछाड़कर देश का सबसे बड़ा आईपीओ बन गया लेकिन ग्रे मार्केट में इसकी स्थिति अच्छी नजर नहीं आ रही। आईपीओ खुलने से पहले ही इसके GMP में लगातार गिरावट देखी जा रही थी। 9 अक्टूबर के बाद से ही इसका भाव 175 रुपये से गिर गया था। बाजार में IPO लॉन्च होने से केवल एक दिन पहले तक इसका भाव गिरकर मात्र 75 रुपये पर रह गया था। 18 अक्टूबर को कंपनी के शेयर पहली बार -32 रुपये के भाव तक पहुंचे। सोमवार की सुबह इसमें काफी सुधार आया और इसका भाव 95 रुपये तक पहुंच गया।

Hyundai Motors के शेयर इस भाव पर हो सकते हैं लिस्ट

हुंडई मोटर्स के शेयर के भाव ग्रे मार्केट में लगातार ऊपर नीचे रहे हैं हालांकि निवेशकों के लिए एक राहत की बात यह हो सकती है कि इस आईपीओ को लेकर निवेशकों के नजरिए में बदलाव आया है। इसका मतलब इस बात से निकाला जा रहा है कि ग्रे मार्केट में नेगेटिव में जाने के बाद भी शेयर ने वापसी की है ओर जो भाव बीते दिन तक नेगेटिव में था उसमें सोमवार को 95 रुपये की तेजी देखी गई। इस तेजी से शेयर का भाव 2055 रुपये हो गया। ऐसे में अनुमान जताया जा रहा है कि इसी भाव के आसपास मंगलवार को फ्लैट लिस्टिंग हो सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

PNGS रीवा डायमंड ज्वेलरी का IPO खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़, जानिए प्राइस बैंड और GMP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय प्राइमरी मार्केट में आभूषण सेक्टर की कंपनी पीएनजीएस रीवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ 24 फरवरी 2026 को खुल गया है।...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...