back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPO Updates: क्या अलग अलग डिमैट अकाउंट्स से IPO अप्लाई किया जा सकता है, जानिए जवाब?

दिनों दिन IPO आवेदकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है लेकिन कुछ निवेशकों में आज भी जानकारी की कमी है। निवेशकों का एक बड़ा वर्ग इस बात से अंजान है कि क्या एक PAN कार्ड से एक ही आवेदन किया जा सकता है?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आबादी के बढ़ते स्तर को देखते हुए भारतीय बाजार भी बढ़ता ही जा रहा है लिहाजा छोटी बड़ी कंपनियों के कारोबार में भी व्यापक बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसका सीधा संबंध उपभोक्ता और उत्पादकों की बढ़ती संख्या से है। शेयर बाजार इसका एक चर्चित प्लेटफॉर्म है, यही कारण है कि IPO के आवेदकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि गैर अनुभवी निवेशक अभी भी इस बात से अंजान हैं कि एक डिमैट अकाउंट से कितने प्लेटफॉर्म से आवेदन किया जा सकता है।

एक PAN कार्ड-एक आवेदन

IPO के लिए अप्लाई करने का सीधा सा नियम है कि एक पैन कार्ड से एक ही अप्लाई किया जा सकता है। अगर आपके पास एक ही PAN कार्ड से अलग अलग फ्रेंन्चाइजी में खाता है तो आप किसी भी प्लेटफॉर्म से एक समय में एक बार ही अप्लाई कर सकते हैं। अगर आपने एक ही PAN कार्ड से दो बार आईपीओ अप्लाई किया है तो दोनों शेयर ट्रेडिंग प्लेटफार्म से आईपीओ का आवेदन रद्द कर दिया जाता है।

एक से ज्यादा IPO कैसे अप्लाई कर सकते हैं?

सामान्यत: एक पेन कार्ड से एक आईपीओ में एक बार ही अप्लाई किया जाता है लेकिन यह भी संभव है कि एक ही आईपीओ में एक से ज्यादा बार अप्लाई किया जा सके। ऐसा करने के लिए आपके पास उस कंपनी के शेयर होने चाहिए जिस कंपनी के IPO में आप अप्लाई करना चाहते हैं, ऐसा करने से आप फ्रेश अप्लाई करने के आलावा शेयर होल्डर्स कैटेगरी में भी अप्लाई कर सकते हैं। ऐसा करने से आईपीओ अलॉटमेंट के चांस दोगुने हो जाएंगे। इसके अलावा परिवार के किसी अन्य या सभी खाताधारक सदस्यों के खाते का इस्तेमाल करते हुए आप एक से ज्यादा बार अप्लाई कर सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

निवेशकों के लिए खुशखबरी! जीरो ब्रोकरेज अकाउंट के फायदे और ऑनलाइन खोलने का तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग करने के लिए डीमैट अकाउंट अनिवार्य है। इसी खाते में निवेशकों के शेयर, बॉन्ड, म्यूचुअल...
spot_img

Latest Stories

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵